Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बच्चे मिस्डकॉल पर सुनेंगे दादी-नानी की कहानियां

बच्चे अब एक मिस्ड कॉल पर दादी-नानी की कहानियां सुन सकेंगे। आईसीडीएस यूनिसेफ और प्रथम बुक्स ने एक अच्छी पहल की शुरुआत की है। जिसके तहत यह सुविधा मिलेगी। दादी-नानी की कहानियां केवल कुछ किस्से भर नहीं हैं, वह एक परंपरा है एक ऐसी विरासत, जो खेल-खेल में ही बच्चों में अच्छे संस्कारों और आदर्शों को प्रोजेक्ट करती है। जैसे-जैसे संयुक्त परिवार का ढांचा चरमरा रहा है।

बच्चों के पास से यह सारे मौके भी छुट्टी जा रहे हैं। आज की पीढ़ी के बच्चों को खुद नहीं मालूम वह विरासत के इन पन्नों को खोते जा रहे हैं। आज के आधुनिक समाज में दादी नानी की कहानियां और किस्से पूरी तरह से विलुप्त होते जा रहे हैं। अब ना तो दादी नानी की कहानियां रह गई हैं और ना ही आज के बच्चों में कहानियां पढ़ने और सुनने की प्रवृत्ति है। ऐसे में बच्चों का बचपन कहीं खोता जा रहा है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए आईसीडीएस यूनिसेफ और प्रथम बुक्स ने एक अच्छी पहल की शुरुआत की है।
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की भी आवाज में कहानियां
इसका मुख्य उद्देश्य है कि बच्चों में पढ़ने और सुनने की संस्कृति को विकसित करना है। कोरोना संकट में स्कूल बंद है।ऐसी स्थिति में छोटे बच्चों के मन में कई तरह के सवाल आते हैं। इन कहानियों के जरिए साइको सोशल सपोर्ट देने की कोशिश की जा रही है। कहानियां दादी नानी की आवाज के साथ बॉलीवुड की सेलिब्रिटीज की आवाज में भी हैं। कहानी सुनने के लिए नंबर भी जारी किया गया है। मिस्ड कॉल देने के तुरंत बाद वहां से फोन आएगा और आपको कहानी सुनने को मिलेग। एक व्यक्ति केवल एक कॉल पर दो कहानियां ही सुन सकता है।कार्यक्रम के बारे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों और परिजनों को जानकारी दी जाएगी।
080330942 नंबर पर देना होगा मिस्ड कॉल
मिस्ड कॉल दो कहानी सुनो के तहत एक फोन नंबर 08033094243 उपलब्ध कराया गया है।जिससे केवल एक मिस कॉल देकर छात्र अपने उम्र के अनुसार कहानियों का आनंद ले सकते हैं। नंबर पर सिर्फ मिस कॉल करना है।जैसे ही मिस्ड कॉल बंद हो जाएगा तो कॉलर को एक कॉल वापस आएगा। जिसमें कुछ निर्देशों का पालन करने को कहा जाएगा। जैसे भाषा चयन जिसके लिए डायलिंग पैड से एक नंबर दबाने पर अंग्रेजी और दो नंबर चुनने पर हिंदी भाषा चयनित होगी। भाषा चयन के बाद उम्र की जानकारी ली जाएगी। 5 वर्ष से कम उम्र वालों की कहानी के लिए एक और 5 वर्ष से ज्यादा उम्र के लिए दो का बटन दबाने पर कहानी का प्रसारण चालू हो जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/children-will-listen-to-grandmas-stories-on-missed-call-127539143.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ