पटना जिले के 21 इलाकों में शनिवार काे 29 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमिताें की संख्या 1045 पर पहुंच गई है। पीएमसीएच की फिजियोलॉजी विभाग की एक चिकित्सक पाॅजिटिव अाई हैं। आईजीआईएमएस के निदेशक डॉ. एनआर विश्वास का ड्राइवर भी संक्रमित हो गया है। शनिवार को आईजीआईएमएस में भर्ती 42 मरीजों की जांच कराई गई, जिनमें पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें दो पटना के हैं। पटना एम्स में एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। 58 साल का सुनील तिवारी अालमगंज का रहने वाला था।
शुक्रवार को जिस संदिग्ध की मौत हो गई थी, उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पटना एम्स में शनिवार 33 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 16 पटना के विभिन्न इलाकों के हैं। एक राजीवनगर, एक महिला सदलीचक, एक खाजेकलां, एक एसपी वर्मा रोड, एक कंकड़बाग, एक झाऊंगज, एक बख्तियारपुर, एक महिला सगुना मोड़, एक बोरिंग रोड, एक पुनाईचक, दाे खगौल रोड, एक एसएसबी पटना फ्रंटियर (मुख्यालय), एक दीघा, एक पालीगंज का रहने वाला है। इसके अलावा शास्त्रीनगर, गर्दनीबाग, खाजपुरा, आईपीएस काॅलाेनी बेली रोड में भी संक्रमित मिले हैं। एनएमसीएच के दो जूनियर डॉक्टर समेत पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राजधानी एक्सप्रेस में ड्युटी करने वाले दो टीटीई फिर कोरोना पाॅजिटिव हो गए हैं। इससे पहले एक जुलाई को एक टीटीई की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
नया मामला सामने आने के बाद उक्त दोनों टीटीई को देर शाम होटल पाटलिपुत्र अशोक में आइसोलेट कर दिया गया है। निगम की सशक्त स्थायी समिति के एक और सदस्य की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक सदस्य के पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आने वालों की जांच कराई गई है, जिनमें दूसरे सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सिटी में 9 और मरीज मिले :इलाके की सड़कें सूनीं, दुकानें बंद, वाहन परिचालन ठप
पटना सिटी में शनिवार काे भी नाै संक्रमित मिले हैं। गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के प्रबंधक शब्बीर अहमद ने बताया कि पाटली ग्राम की 36 व 45 वर्षीय महिला, पश्चिम दरवाजा के 32 वर्षीय युवक, सदर गली के 28 वर्षीय युवक, डंकाकुचा खाजेकलां की 55 वर्षीया महिला, खाजेकलां नीम घाट के 20 वर्षीय युवक व 50 वर्षीय महिला, जलवाचक के 55 वर्षीय अधेड़ अाैर 60 वर्षीय महिला की रिपाेर्ट पाॅजिटिव अाई है। उधर एनएमसीएच में भर्ती 31 संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें पटना के 21 हैं। कोरोना का कहर राजधानी में सबसे अधिक पटना सिटी में दिख रहा है। जिंदगी घरों में कैद है। थोक और खुदरा बाजारों में ताला लटक रहे हैं। लोगों में भी जागरुकता है। खुद अपनी गलियों व मोहल्लों के आगे घेराबंदी कर रहे हैं। बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। अशोक राजपथ पर बौली मोड़ से शहीद भगत सिंह चौक तक वाहनों का वाहन पूरी तरह से ठप है।
अशोक राजपथ में शहीद भगत सिंह चौक मोड़, खाजेकलां सब्जी मंडी, सदर गली मोड़, पश्चिम दरवाजा, बौली मोड़, शेरशाह पथ में आंबेडकर गोलंबर तक, महावीर घाट मोड़, सुदर्शन पथ में रानीपुर, नून के चौराहा समेत अन्य जगहों पर बांस-बल्ला लगा है। कंटेनमेंट व बफर जोन में केवल आवश्यक सामग्री की दुकानें ही खुली हैं। एसडीओ राजेश रौशन ने बताया कि संक्रमण रोकने के लिए 18 कंटेनमेंट जोन बना कर 12 सेक्टरों में बांटा गया है। आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों को बफर जोन में शामिल किया गया है। उधर एनएमसीएच से शनिवार काे 23 काेराेना मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/pmchs-female-doctor-nmchs-two-junior-doctors-and-three-staff-infected-127478892.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews