“वीर कुंवर सिंह की अदम्य वीरता”
पुनीता कुमारी श्रीवास्तव
वीर कुंवर सिंह की वीरता की गाथा, आज मैं गुनगुनाती हूँ,
ललकारती जगदीशपुर की माटी का मान मैं फिर से बताती हूँ।
बांस की छाया में पलकर जिसने साहस सीखा था,
हर आंधी से टकराने का जिसने प्रण भी लिखा था।
दु:ख की राहों में चलकर भी, वो कभी न घबराए,
हर पीड़ा को शक्ति बनाकर रण में कदम बढ़ाये।
अस्सी वर्ष की उम्र में भी, ज्वाला उनके भीतर थी,
थकी हुई सी साँसों में भी, आज़ादी की लहर थी।
जब भी नाम लिया जाता, दिल गर्व से भर जाता है,
उनका हर एक किस्सा इतिहास अमर कर जाता है।
बांस की बांसुरी जैसे स्वर, उनकी पुकार में गूँजे,
वीरता की हर धुन जैसे रणभूमि में फिर से सूजे।
कट गया जब हाथ रण में, दर्द भी साथ रोया होगा,
पर उस वीर के चेहरे पर साहस ही संजोया होगा।
माँ गंगा को अर्पण करके, वचन निभाया पूरा,
ऐसा त्याग देख दुनिया ने कहा — ये वीर है सच्चा, पूरा।
मैं जब ये पंक्तियाँ लिखती हूँ, तो मन भर आता है,
ऐसा लगता हर शब्द उन्हीं से जुड़ जाता है।
ये प्रकृति जैसे उनका नाम दोहराती है,
हवा के संग उनकी वीरता की कहानी सुनाती है।
दु:ख भी उनके आगे झुककर अपना मार्ग बदलता था,
उनके साहस के आगे हर संकट पल में टलता था।
ललकारती माटी आज भी उनकी गाथा गाती है,
हर बच्चे के मन में वीरता की लौ जलाती है।
चलो आज हम भी उनसे कुछ सीखें, कुछ अपनाएँ,
दु:ख में भी मुस्कुराकर आगे बढ़ने का दीप जलाएँ।
उनकी राहों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी,
हर दिल में देश-प्रेम की नई एक लहर जगेगी।
अब सुनो कुछ और पंक्तियाँ, दिल से निकल के आई हैं,
उनकी अमर कहानी की और भी गूँज सुनाई है।
बांस के वन में जैसे साहस की धुन बहती थी,
वैसे ही हर राग में उनकी ज्वाला ही रहती थी।
जब रणभेरी बजती थी, दिल और प्रबल हो जाता,
हर सैनिक का हौसला उनके नाम से बढ़ जाता।
दुश्मन भी थर-थर काँप उठे, ऐसा था उनका नारा,
वीरता के आगे झुक जाता हर संकट बेचारा।
दु:ख की आँधी आई पर दीप न उनका बुझ पाया,
हर अंधियारे में भी , उन्होंने उजियारा फैलाया।
इतिहास के पन्नों में उनका नाम सदा चमकेगा,
हर भारतवासी के दिल में उनका मान दमकेगा।
वीर कुंवर सिंह की वीरता की गाथा, यूँ ही अमर हो जाएगी,
जब-जब भारत याद करेगा, उनकी छवि मुस्कुराएगी। ----------
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews