Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

कोरोना काल में सावधानी नहीं बरतने पर सेंट्रल मॉल, विशाल समेत 46 दुकानें तीन दिन बंद

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए तय मानक का उल्लंघन करने वाले सेंट्रल मॉल, विशाल मेगामॉर्ट समेत शहर के 46 दुकानों को 3 दिन तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। डीएम कुमार रवि के निर्देश पर गठित जिला स्तरीय धावा दल ने छापेमारी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं करने, मास्क नहीं पहनने, सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं करने वाले दुकानों और प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया था।
डीएम कुमार रवि ने कहा कि कोविड-19 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, बिहार महामारी कोविड-19 विनियमावली 2020 व महामारी अधिनियम 1897 के नियम का उल्लंघन करने वाले 46 दुकानों और प्रतिष्ठानों को 3 दिनों तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। 24 घंटे के अंदर जिलाधिकारी के न्यायालय में स्वयं अथवा वकालतन उपस्थित होकर कारण पृच्छाका जवाब देने का निर्देश दिया गया है। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं देने वाले पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  • विवेक सिंह - मोबाइल केयर एंड कैन एक्सचेंज बोरिंग रोड।
  • वैशाली अंडा स्टोर,- बोरिंग रोड चौराहा।
  • फ्रेंड्स मोबाइल- दुकान संख्या बी /5, वर्मा सेंटर बोरिंग रोड।
  • शशि राज एंड संस -सुसाग्र दास वर्मा सेंटर बोरिंग रोड।
  • मिथिला स्टेशनरी-वर्मा सेंटर बोरिंग रोड।
  • मोबाइल बाजार-दुकान संख्या बी/4 वर्मा सेंटर बोरिंग रोड।
  • रीनॉल्डस बोरिंग रोड चौराहा
  • मोबाइल गार्डन-प्रो शंभू कुमार कुर्जी मोड़।
  • जावा शोरूम राजीव कुमार सेल्समैन पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया पाटलिपुत्र।
  • चंदन फूल एंड कॉरिडोर पाटलिपुत्र।
  • लकी ऑटो -पॉलिटेक्निक मोड़ पाटलिपुत्र।
  • आलोक एसोसिएट जी-26 आशियाना टावर एग्जिबिशन रोड।
  • मैसर्स प्लाई मायका सेल्स दुकान संख्या दो आशियाना टावर एग्जिबिशन रोड।
  • डीसीबी बैंक चंदन गुप्ता कोणार्क अपार्टमेंट एग्जिबिशन रोड।
  • मैसर्स बिहार मशीन एवं टूल्स वृंदावन कंपलेक्स एग्जिबिशन रोड।
  • मैसर्स भारत पाइप दुकान संख्या बी6 बी7 एबीसी कंपलेक्स एग्जिबिशन रोड।
  • मे सम्राट इंटरप्राइजेज एबीसी कंपलेक्स एग्जिबिशन रोड।
  • मैसर्स सेंटर मॉल -असीम सलमान फ्रेजर रोड।
  • विशाल मेगा मार्ट फ्रेजर रोड
  • राज लक्ष्मी ज्वेलर्स हरी निवास डाक बंगला।
  • मल्टी टास्किंग दुकान संख्या 317 हरी निवास डाक बंगला।
  • इंडियन पेसिफिक टेक्नोलॉजी दुकान संख्या 211 हरी निवास डाक बंगला।
  • नेक्स्टजेन कंप्यूटर दुकान संख्या 207 हरी निवास डाक बंगला।
  • न्यू हेलो मोबाइल- दुकान संख्या 208 हरी निवास डाक बंगला।
  • इन्फो लाइफ स्टाइल -दुकान संख्या 209 हरी निवास डाक बंगला।
  • मां लक्ष्मी टेलीकॉम दुकान संख्या 138 हरी निवास डाक बंगला।
  • एस के मोबाइल दुकान संख्या 105 हरी निवास डाक बंगला।
  • अली स्मार्ट मोबाइल दुकान संख्या 104 हरी निवास डाक बंगला।
  • कम्युनिकेशन वर्ल्ड दुकान संख्या 117 हरी निवास डाक बंगला।
  • रियल अप्पू घर दुकान संख्या 121 हरी निवास डाक बंगला।
  • न्यू मैजेस्टिक टेलर मीठापुर
  • चुन्नी का दुकान प्रो उमाशंकर खत्री मीठापुर।
  • कृष्णा प्लास्टिक मीठापुर
  • नवतारा स्वीट्स एंड स्नैक्स मीठापुर बस स्टैंड।
  • औषधि जीवनम फुलवारी शरीफ
  • शिवम मेडिकल हॉल फुलवारी शरीफ।
  • रमन साइकिल वर्क्स फुलवारी शरीफ
  • एसके बैटरी फुलवारी शरीफ
  • साहिल मेडिकल हॉल फुलवारी शरीफ
  • राज मेडिको फुलवारी शरीफ।
  • मधु मेडिको फुलवारी शरीफ।
  • मां मेडिकल हॉल फुलवारी शरीफ।
  • मां औषधि फुलवारी शरीफ
  • श्री महावीर दवाखाना फुलवारी शरीफ।
  • सनी मेडिकल हॉल फुलवारी शरीफ।
  • महालक्ष्मी ज्वेलर्स अनीसाबाद।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
46 shops, including Central Mall, Vishal, closed for three days due to lack of caution during Corona period


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/46-shops-including-central-mall-vishal-closed-for-three-days-due-to-lack-of-caution-during-corona-period-127478807.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ