Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

शराब बिक्री की पुलिस काे दी सूचना तो माफियाओं ने पीटा, पटना में मौत

शराब के अवैध कारोबार की पुलिस को सूचना देने की कीमत एक युवक को जान देकर चुकानी पड़ी। मामला बनगांव थाना क्षेत्र के पड़री गांव की है। शराब माफियाओं की पिटाई से गंभीर रूप से जख्मी युवक ने शनिवार को पीएमसीएच में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान पड़री निवासी श्यामल झा के पुत्र मनोरंजन झा के रूप में हुई है। 27 वर्षीय मनोरंजन जमशेदपुर में ऑटो चलाकर चलाता था। होली के समय घर आया था, लॉकडाउन के कारण गांव में फंस गया। परिजनों का कहना है कि मनोरंजन ने गांव में चल रहे शराब के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को दी थी।

इससे नाराज शराब माफियाओं ने युवक की 2 जुलाई को जमकर पिटाई कर दी थी। मामले की शिकायत बनगांव थानाध्यक्ष को की गई लेकिन पुलिस ने जिन आरोपियों को हिरासत में लिया, उन्हें छोड़ दिया। मनोरंजन की मौत की खबर के बाद आक्रोशित परिजन सहित ग्रामीणों में शनिवार को बरियाही-सिमरी बख्तियारपुर मुख्य मार्ग को पड़री के पास जाम कर आगजनी की। हालांकि बाद में एसडीपीओ के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। एसडीपीओ ने बताया कि मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हो चुकी है। मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव में रहने के दौरान पास में ही कुछ व्यक्ति के द्वारा अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा था जिसका वह अक्सर विरोध किया करता था।

आरोपी फरार, पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मृतक के परिजनों ने बताया कि 2 जुलाई को मनोरंजन गांव में ही बहन के यहां जा रहा था, तभी सुमन झा, ओमप्रकाश झा, रंजीत झा, पिता सहदेव झा के द्वारा फरसा ओर रॉड से उसकी जमकर पिटाई की गई थी। जिससे मनोरंजन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पीएमसीएच में 4 जुलाई की सुबह उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आरोपियों के पिता सहदेव झा को हिरासत में ले लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police informed about liquor sale, then mafias beaten, death in Patna


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/saharsa/news/police-informed-about-liquor-sale-then-mafias-beaten-death-in-patna-127479116.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ