काेराेना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच शहर के दाे दर्जन से अधिक डाॅक्टराें एवं पारा मेडिकल स्टाॅफ की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आने के बाद शनिवार देर शाम डीएम ने आपात बैठक बुलाई। निर्णय लिया गया कि अगले 48 घंटे तक सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा बंद रहेगी। हालांकि, इमरजेंसी एवं प्रसव सेवा बहाल रहेगी। सदर अस्पताल के दाे डाॅक्टर के काेराेना पाॅजिटिव हाेने के बाद अस्पताल को पूरी तरह सैनिटाइज करने एवं सुरक्षा मानकों की जांच के बाद मंगलवार से अस्पताल की ओपीडी सेवा फिर से बहाल की जाएगी।
इससे पहले शनिवार काे सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियाें ने काेराेना के बढ़ते प्रकाेप के बीच काम करने काे लेकर विराेध-प्रदर्शन कर दिया था। मुजफ्फरपुर जिले में शनिवार काे 46 नए काेराेना मरीज मिले। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डाॅ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में हुई आपात बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि फिलहाल जूरन छपरा तथा उसके आसपास के इलाकाें काे कंटेनमेंट जाेन घाेषित नहीं किया जाएगा। साथ ही अब लक्षण वाले मरीजाें का ही सैंपल लिया जाएगा। बैठक में वरीय अधिकारियों के साथ सदर अस्पताल के चिकित्सक तथा एसकेएमसीएच के अधीक्षक एवं प्राचार्य उपस्थित थे। बैठक में काेराेना के वर्तमान हालात की समीक्षा की गई।
संक्रमित हुए डाॅक्टर से इलाज कराने वालों की हाेगी स्क्रीनिंग
कोरोना पॉजिटिव पाए गए चिकित्सकों, सभी चिकित्सा पदाधिकारी व पारा मेडिकल कर्मी का कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है। उनके संपर्क में आए लाेगाें और मरीजाें की सूची तैयार की जा रही है। उन सभी की मेडिकल स्क्रीनिंग की जाएगी। लक्षण वाले मरीजाें की काेराेना जांच की जाएगी। अस्पताल में पहले से भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों की भी कोरोना जांच कराई जाएगी। नए मरीज की भर्ती नहीं हाेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/opd-service-stopped-in-sadar-hospital-for-next-2-days-127479600.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews