Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पैट में अधिकारी की पत्नी काे 200 में 134 अंक, इसलिए जांच की मांग

टीएमबीयू में हुए पैट के रिजल्ट में एक अधिकारी की पत्नी को सामाजिक विज्ञान के एक विषय में 200 में 134 अंक आने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस विषय में जिस महिला परीक्षार्थी को 134 अंक मिले हैं उसकी उम्र 57 वर्ष है। जानकारों का कहना है कि इस उम्र में कोई परीक्षार्थी पैट में इतने अंक तभी ला सकता है जब पीजी के बाद बिना रुके उसकी तैयारी लगातार जारी हो या परीक्षार्थी पढ़ने में इतना होशियार हो कि इतनी उम्र और पढ़ाई छूटने के बावजूद कुछ ही दिनों में तैयारी करने में सक्षम हो।

छात्र नेता बमबम प्रीत से लेकर सोशल मीडिया पर टीएनबी कॉलेज के एक पूर्व कर्मचारी ने भी इन्हीं मुद्दों को आधार बनाकर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। इस बार पैट की कॉपियों का मूल्यांकन टीएमबीयू के सीसीडीसी डॉ. केएम सिंह के चेंबर में यहीं के शिक्षकों ने किया था।

केएम सिंह ही बार-बार कह रहे हैं कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। उधर पैट के लिए इंटरव्यू की तिथि भी तय कर दी गई थी जो अब 31 जुलाई तक शिक्षण संस्थान बंद रहने के कारण टाल दी गई है। बमबम प्रीत का कहना है कि अगर मामले की जांच नहीं हुई तो इसे कोर्ट तक ले जाया जाएगा। इससे पहले बमबम प्रीत ने आरटीआई कर मांग की थी कि लोक सूचना अधिकारी परीक्षार्थी की जांची हुई कॉपी की पड़ताल करने दें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/134-marks-in-200-of-officers-wife-in-pat-hence-demand-for-investigation-127479578.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ