कोरोना के कारण कॉलेजों और पीजी विभागों में पढ़ाई बाधित होने के साथ ही शोधार्थियों की भी परेशानी बढ़ गई है। कई शोधार्थी अपनी शोध थीसिस अब तक जमा नहीं कर पाए हैं। शोध थीसिस जमा करने का निर्धारित समय इस बीच बीत गया। कुछ वैसे शोधार्थी जिन्होंने कोरोना की शुरुआत से पहले थीसिस जमा कर दी थी उनका वायवा अभी तक नहीं हो सका है। ऐसे में इन दोनों तरह के शोधार्थियों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर की होने वाली बहाली के लिए आवेदन करने पर खतरा मंडराने लगा है। कुछ शोधार्थियों ने टीएमबीयू प्रशासन से मांग की है कि उन्हें निर्धारित समय बीत जाने के बाद थीसिस जमा करने का अलग से समय दिया जाए। भुस्टा के अध्यक्ष डॉ. डीएन राय और महासचिव डॉ. जखधर मंडल ने प्रभारी वीसी को पत्र लिखकर वार्ता के लिए समय मांगा है जिसमें जिक्र किया है कि ऐसे शोधार्थियों को छह महीने का समय दिया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/candidates-who-failed-to-submit-research-thesis-in-corona-will-miss-the-reinstatement-of-assistant-professor-127479569.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews