Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जीएसटी में निबंधन कराने वालों का पांच दिनों में किया जाएगा भौतिक सत्यापन

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अब बिहार में जीएसटी के तहत निबंधन कराने वाले कारोबारियों का 5 दिन के अंदर भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसकी प्रमंडल स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। एक जुलाई से पहले निबंधन कराने वालों का भी समय-समय पर अभियान चलाकर सत्यापन किया जाएगा। प्रतिदिन लगभग 300 आवेदन निबंधन के लिए प्राप्त हो रहे हैं, जिन्हें प्रावधान के अनुसार 3 दिन में निबंधित करना है। वह शनिवार को जीएसटी सप्ताह के मौके पर मुख्य सचिवालय स्थित सभागार से पूरे बिहार के वाणिज्य कर अंचलों के पदाधिकारियों व उद्योग-व्यापार से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे।

लॉकडाउन में भी फर्जी निबंधन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गत दिनों 5,626 निबंधित कारोबारियों के परिसरों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 752 फर्जी पाए गए। इनमें पटना के ही 160 थे, जिन्हाेंने मुख्य रूप से आयरन एंड स्टील, कोयला व स्क्रैप आदि के कारोबार के लिए निबंधन कराया था। लॉकडाउन के दौरान जब सारे कारोबार ठप थे, तब भी 55 लोगों ने फर्जी निबंधन करा लिया। उन्होंने कहा कि जीएसटी के तहत फर्जी बिल व सर्कुलर ट्रेडिंग के मामले में वर्ष 2018-19 में 148 करोड़ का अर्थदंड लगाया गया, जबकि वर्ष 2019-20 में 378 ऐसे मामलों में निरीक्षण के बाद 1075.96 करोड़ की पेनाल्टी लगाई गई। सर्कुलर ट्रेडिंग के 113 मामलों में 2611.28 करोड़ का ई-वे बिल के जरिए अन्य राज्यों से माल मंगाने की व्यापक जांच कराई जा रही है।

छह माह से रिटर्न नहीं दाखिल करने वाले 37305 कारोबारियों का निबंधन रद्द

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि छह माह से ज्यादा अवधि से जिन लोगों ने जीएसटी रिटर्न दाखिल नहीं किया है, वैसे 48,502 करदाताओं को चिह्नित कर उनमें से 37,305 का निबंधन रद्द कर दिया गया है। वहीं 10 माह से विवरणी दाखिल नहीं करने वाले 17,326 के निबंधन रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है।

कोरोना काल में पहली जुलाई, 2017 से 31 जनवरी, 2020 तक विवरणी दाखिल नहीं करने वाले को राहत दी गई है। ऐसे करदाता यदि 30 सितंबर, 2020 तक विवरणी दाखिल कर देते हैं तो शून्य करदेयता वालों का विलंब शुल्क माफ कर दिया जाएगा तथा अन्य को प्रति विवरणी 10 हजार विलंब शुल्क की जगह केवल 5 हजार रुपए देना होगा। शून्य कर वाले एसएमएस के जरिए अपनी विवरणी दाखिल कर सकेंगे। वीसी पर वाणिज्य कर विभाग की प्रधान सचिव सह आयुक्त डॉ. एस प्रतिमा प्रसाद, सीजीएसटी आयुक्त यशोधन वांगे, विशेष सचिव अरुण कुमार मिश्रा, पीके अग्रवाल आदि भी थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Physical verification of those registering in GST will be done in five days


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/physical-verification-of-those-registering-in-gst-will-be-done-in-five-days-127479078.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ