Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

नहीं रुक रही लापरवाही, मास्क लगाने को सख्ती कर रही पुलिस

जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। लेकिन कई लाेग अब भी लापरवाही बरत रहे हैं। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाना आवश्यक है, लेकिन लोगों को मास्क पहनाने के लिए भी पुलिस का सख्ती करनी पड़ रही है।
पिछले चार दिन में पुलिस ने शहरी इलाके में 177 ऐसे लोगों को जुर्माना लगाया है, जिन्होंने मास्क नहीं लगाया था। चार लोग बिना मास्क के दोबारा पकड़े गए। अब इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जितनी तेजी से कोरोना का संक्रमण फैल रहा है, स्थानीय लोग उतने ही लापवाह बनते जा रहे हैं।
जिस तरह कपड़ा पहनना अनिवार्य है, उसी तरह अब मास्क लगाना जरूरी हो गया है। लेकिन अभी कई लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। लोगों को भ्रम है कि बीमार लोग मास्क लगाते हैं। लेकिन वे यह नहीं जानते हैं कि संक्रमितों से बचने के लिए भी मास्क अनिवार्य है। सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने बताया कि मास्क नहीं लगाने वालों से 50 रुपए जुर्माना वसूला जाता है। जुर्माना वसूलने के बाद मास्क देने का कोई विभागीय आदेश नहीं है। डीएम की बैठक में यह मुद्दा उठा था। लेकिन मास्क देने का कोई आदेश नहीं मिला है। एसएसपी आशीष भारती ने लोगों से अपील की है कि संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाए। गमछा का उपयोग भी किया जा सकता है। हाथों के निर्धारित अंतराल में साबुन या हैंडवाश से धोते रहे। सैनिटाइजर का भी उपयोग कर सकते हैं और हमेशा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
हटिया रोड में लग रहा है जाम
भागलपुर | तिलकामांझी स्थित हटिया रोड में सोमवार को दिनभर लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ती रहीं। यहां शाम 4 बजे रोड जाम हो गया। आम लोगों की आवाजाही और वाहनों की अधिकता के कारण लोगों को 5 से 10 मिनट तक जाम में फंसना पड़ा। इस राेड में कई डाॅक्टराें के क्लीनिक हैं। यहां राेगियाें में संक्रमण फैलने का ज्यादा खतरा है। लोगों ने बताया कि यहां ज्यादा सख्ती करने की जरूरत है।
लाॅकडाउन के बावजूद शहर की सड़कों पर भीड़ लग रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/negligence-is-not-stopping-police-is-strictly-enforcing-mask-127510624.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ