Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

चितकोहरा में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग

चितकोहरा सब्जीमंडी में सोमवार की दोपहर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामूली बात पर कहासुनी हुई। यह कहासुनी हाथापाई में बदल गई। फिर दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों ओर से चार से छह राउंड फायरिंग की गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर गर्दनीबाग थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखते ही दोनों पक्षों के लोग वहां से फरार हो गए। गर्दनीबाग थानेदार अरविंद कुमार गौतम ने कहा कि दो पक्षों में मारपीट हुई है।

किसी पक्ष की तरफ से लिखित शिकायत नहीं की गई है। हमलोग मामले की छानबीन कर रहे हैं। घटनास्थल के पास का सीसीटीवी फुटेज भी देखा जा रहा है। घटना सोमवार को दिन के लगभग डेढ़ बजे हुई। दोनों पक्ष एक दूसरे को देख लेने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। सूत्रों की माने तो विवाद स्थानीय गुटों के बीच ही हुआ। पुलिस घटना में शामिल लोगों को चिन्हित करने में जुटी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि सब्जीमंडी में घटना के वक्त काफी लोग थे। फायरिंग होते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। दुकानदार भी दुकानें बंद करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/battle-in-chittora-on-two-sides-firing-127535599.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ