Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

फिजियोथेरेपिस्ट रहस्यमयी ढंग से लापता, साथ रहे दोस्त ने कहा-डूबने से हो गई मौत

रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के जगनपुरा के फिजियोथेरेपिस्ट मंटू कुमार (30) रहस्यमयी ढंग से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। लावारिश हालत में बाइक और हेलमेट बादशाही पईन के किनारे मिलने से स्वजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए स्थानीय पुलिस को सूचना दी। स्वजनों ने बताया कि मंटू सोमवार सुबह अपने दोस्त दीपक के साथ घर से निकला था। अचानक दीपक ने ही स्वजनों को बताया कि मंटू अचानक पानी भरे पईन में बह गया है। पुलिस पूछताछ में दीपक के बयान के आधार पर पुलिस भी पईन के नजदीक पहुंची और गोताखोर द्वारा शव की तलाश शुरू कर दी लेकिन देर रात तक शव नहीं मिला। परिजन किसी अनहोनी से भी इनकार नहीं किया है। थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि मंटू कुमार के दोस्त दीपक कुमार ने बताया कि वह बादशाही पाइन में डूब गया है। 4 घंटे खोजने के बाद भी मंटू नहीं मिला। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। दोस्त दीपक को पूछताछ के लिए रखा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/physiotherapist-mysteriously-missing-friend-says-death-due-to-drowning-127535597.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ