आज राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 24वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर राजद नेता तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव और पार्टी के विधायकों ने साइकिल यात्रा निकाली। साइकिल यात्रा के जरिए राजद ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। नेताओं ने पांच किलोमीटर तक साइकिल चलाई। साइकिल यात्रा 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास से शुरू हुई और वीरचंद्र पटेल पथ स्थित पार्टी ऑफिस तक गई।
तेजप्रताप यादव यात्रा में शामिल होने के लिए साइकिल से अपने आवास से राबड़ी आवास पहुंचे। वह अपने भाई तेजस्वी यादव और पार्टी के विधायकों के साथ साइकिल यात्रा में शामिल हुए। पार्टी ऑफिस पहुंचने के बाद तेजप्रताप अपने आवास लौट गए। वह स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल नहीं हुए। पार्टी के कार्यक्रम में शामिल न होने की वजह तेजप्रताप की नाराजगी बताई जा रही है। कहा जा रहा है तेजप्रताप करिश्मा राय के पार्टी में शामिल होने से नाराज हैं। करिश्मा तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय की चचेरी बहन हैं। तेजप्रताप और ऐश्वर्या के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है।
तेजस्वी ने कहा- अपने वादे पूरे करने में विफल रही सत्ताधारी पार्टियां
तेजस्वी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने से गरीब और किसान परेशान हैं। राजद किसानों और गरीबों की पार्टी है। इसलिए हमने आज साइकिल यात्रा निकाली। सत्ताधारी दलों ने जनता से वादा किया था कि महंगाई कम करेंगे, रोजगार देंगे, पलायन कम करेंगे, कारखाने लगाएंगे, किसानों की आय बढ़ाएंगे। सरकार चला रहे दल अपना वादा पूरा करने में पूरी तरह से विफल रहे हैं।
स्थापना दिवस पर पार्टी दफ्तर में सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत हित को छोड़कर पार्टी हित में सोचने का मंत्र दिया। तेजस्वी ने कहा कि अगर हमलोग ऐसा करते हैं तो हमें कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता। यह मेरा दावा है। हमें थोड़ी कुर्बानी देनी होगी और धैर्य रखना होगा। अपने-अपने मतभेद मिटाइए। अगर ऐसा करते हैं तो 2020 क्या 2035 में दिल्ली में झंडा फहरा देंगे।
1997 में हुई थी राजद की स्थापना
5 जुलाई 1997 को जनता दल से अलग होने के बाद लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की थी।कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए पार्टी ने इस साल जनसभा या बड़ा आयोजन नहीं किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/bihar-rjd-foundation-day-tej-pratap-did-not-attend-the-program-127480039.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews