Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की रिपोर्ट निगेटिव आई, विधान परिषद के सभापति के संक्रमित होने पर जांच कराई थी

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद सुशील मोदी ने राहत की सांस ली और भगवान को धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी सार्वजनिक की। सुशील मोदी के करीबी स्टाफ की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।

बिहार विधानपरिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह और उनके 6 परिजन शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। एक जुलाई को एक समारोह में सभापति के साथ होने के चलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐहतियात में खुद पहल कर अपनी और अपने बिल्कुल साथ के 16 स्टाफ (अफसर, सुरक्षाकर्मी आदि) की जांच कराई थी। सभी कोरोना निगेटिव पाए गए।

सभापति के पुत्र, पुत्रवधू व पीए भी पॉजिटिव
सभापति अवधेश नारायण सिंह के अलावा उनके पीए, पुत्र और पुत्रवधू भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभापति को पिछले दिनों बुखार हुआ तो उन्होंने अपनी जांच कराई। इसमें कोरोना निगेटिव निकला। इसके बाद वे आश्वस्त हो गए और अपना रूटीन कार्य करने लगे। बाद में परेशानी महसूस करने पर उन्होंने फिर कोरोना की जांच कराई, तो रिपोर्ट पॉजिटिव की आई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/bihar-deputy-chief-minister-of-bihar-sushil-modi-corona-report-negative-127480018.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ