Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

साइकिल गर्ल ज्योति की नहीं हुई हत्या, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगा केस दर्ज

लॉकडाउन में अपने बीमार पिता को साइकिल से हरियाणा के गुरुग्राम से दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र स्थित अपने घर लाने वाली ज्योति सही सलामत है। कुछ लोगों ने उसकी हत्या की खबर फैला दी। दरभंगा पुलिस अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रही है। सिरहुल्ली गांव निवासी ज्योति ने अपने बीमार पिता मोहन पासवान को गुरुग्राम से लगभग 1200 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय कर दरभंगा स्थित अपने घर पहुंची थी। ‘साइकिल गर्ल’ ज्योति के साथ दुष्कर्म और हत्या की खबर पिछले 24 घंटे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने रविवार को सोशल साइट पर आ रही इस खबर को पूरी तरह से बेबुनियाद और असत्य बताया। उन्होंने मामले को स्पष्ट करते हुए कहा कि जिले के पतोर सहायक थाना क्षेत्र के पतोर गांव में पिछले बुधवार को बागीचे से एक लड़की का शव बरामद किया गया था, जिसकी पहचान ज्योति पासवान के रूप में की गई। कुछ लोगों ने मृत ज्योति पासवान को साइकिल गर्ल ज्योति मानकर अफवाह फैला दी।

बाबूराम ने कहा कि उन्होंने गलत खबर पोस्ट करने वाले को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। सोशल मीडिया पर झूठी खबर प्रसारित कर जातीय तनाव भड़काने वाले के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ऐसे कुछ पोस्ट को चिन्हित भी कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अपने बीमार पिता को गुरुग्राम से दरभंगा लाने वाली ज्योति।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/bihar-darbhanga-cycle-girl-jyoti-was-not-murdered-a-case-will-be-registered-against-those-who-spread-rumors-127480114.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ