जिले में प्रवासी मजदूरों को गो-पालन के माध्यम से रोजगार देने की योजना कर्मचारियों के अभाव में प्रभावित हो सकती है। आलम यह है की डीएम के आदेश के आलोेक में जिला गव्य विकास पदाधिकारी कार्यालय में बतौर सहायक प्रतिनियोजित पशुपालन विभाग के सहायक नंद किशोर सिंह का स्थानांतरण सुपौल कर दिया गया है। जारी अधिसूचना के बाद प्रतिनियुक्त सहायक जल्द ही कार्यालय से मुक्त होकर सुपाैल में योगदान देंगे। इससे कार्यालय में केवल एक पदाधिकारी बचेंगे। जानकारी के अनुसार जिला गव्य विकास पदाधिकारी, मधेपुरा पर मधेपुरा व सहरसा जिले मेंं गो-पालन की महत्वाकांक्षी योजना के कार्यान्वयन का भार है। कागजी प्रक्रिया लंबी हाेने के कारण कार्यालय में दो सहायक का पद है। अनदेखी का आलम यह है कि कार्यालय में कर्मचारी और पदाधिकारी ही नहीं है। सहायक के स्थानांतरण हो जाने से केवल जिला गव्य विकास पदाधिकारी उमेश प्रसाद ही बच
गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/only-one-officer-left-in-ddo-office-127469964.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews