बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10619 हो गई है। राज्य में कोरोना के 82 मरीज की मौत हुई है। कोरोना के 7994 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पटना सिटी में कोरोना का विस्फोट हुआ है। यहां दो दिन में 113 से अधिक मरीज मिले हैं। पटना सिटी के 18 इलाके में कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इन इलाकों को सील कर दिया गया है और यहां बाहरी लोगों के आने-जाने पर रोक है। कंटेनमेंट जोन में आवश्यक सामग्री की होम डिलिवरी की जा रही है। खाजेकलां स्थित कंटेनमेंट जोन के 4600 घरों में रहने वाले 21,500 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई है। अन्य कंटेनमेंट जोन में भी लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।
ये इलाके बने कंटेनमेंट जोन
- मुर्गियाचक, खाजेकलां थाना
- मरचा गांव
- अशोकचक गली, खाजेकलां थाना
- पुआ गली, चौक थाना
- टेढ़ी घाट, खाजेकलां थाना
- पीरदमडिया, मालसलामी थाना
- विष्णु हेरिटेज अपार्टमेंट, हाजीगंज, चौक थाना
- सोनार टोली, खाजेकलां थाना
- बेलवरगंज, आलमगंज थाना
- बौद्ध विहार कॉलोनी, अगमकुआं थाना
- रोड नंबर 7, भागवतनगर, अगमकुआं थाना
- बौद्ध विहार कॉलोनी, अगमकुआं थाना
- पाटलीग्राम अपार्टमेंट, बजरंगपुरी, अगमकुआं थाना
- अगमकुआं बाजार, आलमगंज थाना
- मीना बाजार, सब्जी मंडी, आलमगंज थाना
- गुरहट्टा, सदर गली, नून का चौराहा, मच्छरहट्टा अशोक राजपथ, खाजेकलां थाना
- हाजीगंज, चमडोरिया, मथनीतल मोरचा रोड, अशोक राजपथ
- पश्चिमी दरवाजा से मीना बाजार होते डका इमली तक
पालीगंज में दूल्हे के पिता पर केस दर्ज
डीएम कुमार रवि के निर्देश पर गठित टीम ने पालीगंज के शादी समारोह के बाद करीब 110 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जांच की। वरीय पदाधिकारी के निर्देश के बाद बीडीओ चिरंजीवी पांडेय ने पालीगंज थाने में दूल्हे के पिता अंबिका चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसमें लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए शादी समारोह आयोजित कर भीड़ जुटाने का आरोप लगाया गया है। बीडीओ ने बताया कि इस मामले में टीम हर बिंदु पर जांच कर रही है।
शादी समारोह में भाग लेने वाले रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जाएगी। साथ ही शादी समारोह में भाग लेने वालों को चिह्नित कर लिस्ट बनाई जा रही है। पालीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि बीडीओ के बयान पर लड़के के पिता पर लॉकडाउन का उल्लंघन कर शादी आयोजन कर भीड़ जुटाने का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस इस मामले में संबंधित लोगों से पूछताछ करेगी।
- राज्य में 10619 संक्रमित: पटना 820, सीवान 507, भागलपुर 508, बेगूसराय 473, मधुबनी 429, मुंगेर 368, रोहतास 355, समस्तीपुर 348, कटिहार 348, मुजफ्फरपुर 314, नवादा 308, खगड़िया 305, पूर्णिया 301, गोपालगंज 286, दरभंगा 295, सुपौल 265, जहानाबाद 259, बांका 238, बक्सर 228, भोजपुर 244, औरंगाबाद 239, नालंदा 233, सारण 220, गया 230, मधेपुरा 207, पू. चंपारण 226, प. चंपारण 207, कैमूर 188, सहरसा 186, किशनगंज 175, वैशाली 155, शेखपुरा 155, सीतामढ़ी 137, लखीसराय 130, अररिया 130, अरवल 107, शिवहर 91 और जमुई में 85 मरीज मिले हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/coronavirus-bihar-live-updates-cases-latest-news-patna-gaya-begusarai-bhagalpur-rohtas-munger-nawada-3-july-127473282.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews