Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

एसबीआई का लिंक फेल होने से ग्राहकों को परेशानी

एसबीआई शंंकरपुर में गुरुवार को लिंक फेल होने से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्राहक बलदेव यादव, तरुण सरदार, बिशो सरदार, कमलेेेश्वरी ऋषिदेव, बुचनी देवी, राधा देवी, साधना देवी व अमरीका देवी सहित अन्य ने बताया कि हम लोग बैंक के काम से शंकरपुर आए थे। लेकिन लिंक फेल रहने के कारण काम नहीं हो सका। धान की रोपाई का समय है। खाद, डीजल व अन्य कई कार्य के लिए रुपए की जरूरत है। लेकिन बैंक से निकासी नहीं हो सकी। लिंक फेल रहने की वजह से सीएसपी का कामकाज भी ठप रहा। बताया गया कि पिछले दो दिन से प्रिंटर भी खराब है। इस कारण लोगों का पासबुक अपडेट नहीं हो पाता है। शाखा प्रबंधक सुधाकर सिन्हा ने बताया कि कहीं फाइबर कटा हुआ है। जब तक फाइबर को जोड़ा नहीं जाएगा, तब तक परेशानी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एसबीआई का लिंक फेल होने से बाहर बैठे खाताधारक।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/sbis-link-fails-customers-127469959.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ