Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

60 पैक्सों में चुनाव के लिए 11 कोषांगों का गठन, अधिकारियों को दी गई जिम्मेवारी

जिले में प्राथमिक कृषि साख सहयोग समितियों का निर्वाचन एक ही चरण में संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार से मिले निर्देश पर जिले में तैयारियां शुरू कर दी गई है। नामांकन 18 से लेकर 20 जुलाई तक होगा और 6 अगस्त को मतदान होगा। इसबार 60 पैक्सों में होने वाले चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने 11 कोषांगों का गठन करते हुए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेवारी बाट दी है।
उन्होंने कहा है कि निर्वाचन को सुचारू रूप से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न स्तर पर ससमय कार्यो को निष्पादन आवश्यक है।

डीएम ने जिला निर्वाचन कोषांग के लिए वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता रमण कुमार सिन्हा, नोडल पदाधिकारी प्रभारी उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार तिवारी, वरीय उप समहर्ता आयुष अनंत, अन्य पदाधिकारियों में सहकारिता प्रसार पदाधिकारी मुख्यालय रणजीत कुमार, कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विपिन कुमार राय, वरीय उप समाहर्ता मनिषा, अन्य पदाधिकारियों में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता अवधेश कुमार, डीआईओ एनआसी राजीव कुमार, महाराजगंज कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद असलम, सामग्री कोषांग के लिए नोडल पदाधिकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार, अन्य पदाधिकारियों में परीक्ष्यमान उप समाहर्ता साकेत कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी रवि रंजन राकेश, परिवहन कोषांग के लिए वरीय पदाधिकारी उप विकास आयुक्त सुनील कुमार, नोडल पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी माधव सिंह, अन्य पदाधिकारियों में मोटरयान निरीक्षक अर्चना कुमारी, मतपत्र व बज्रगृह सह मतपेटिका कोषांग के नोडल पदाधिकारी अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी संजय कुमार व अन्य पदाधिकारियों में वरीय कोषागार पदाधिकारी राजेश कुमार यादव, भवन प्रमंडल कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार शामिल हैं।

18 जुलाई से होगा नामांकन व 6 अगस्त को मतदान, एक चरण में संपन्न होगी प्रक्रिया

आदर्श आचार संहिता कोषांग के नोडल पदाधिकारी बनाए गए हैं श्रम अधीक्षक

आदर्श आचार संहिता कोषांग एवं जन शिकायत कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्रम अधीक्षक अजय कुमार व अन्य पदाधिकारियों में परीक्ष्यमान उप समाहर्ता आयुष अनंत, सहायक योजना पदाधिकारी राहुल रंजन, निर्वाचन व्यय लेखा कोषांग के नोडल पदाधिकारी प्रभारी संयुक्त आयुक्त राज्यकर निसिथ कुमार, अन्य पदाधिकारियों में सहायक आयुक्त राज्यकर गंगा प्रसाद, विशाल कुमार, प्रशिक्षण कोषांग में नोडल पदाधिकारी जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विपिन कुमार राय, वरीय उप समहर्ता मनीषा व अन्य पदाधिकारियों में परियोजना निदेशक आत्मा शीलाजीत सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी मोर्तिउर रहमान, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दीलिप कुमार सिंह, ग्रामीण कार्य प्रमंडल 01 के प्राक्कलन पदाधिकारी मो. एनुल हक, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सहकारिता कार्यालय कुंदन कुमार चौरसिया और सशस्त्र बल एवं विधि व्यवस्था कोषांग के नोडल पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता साकेत कुमार व अन्य पदाधिकारियों में विधिक सह परिवीक्षा पदाधिकारी रवि प्रकाश, मीडिया कोषांग में नोडल पदाधिकारी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी रवि रंजन राकेश ,अन्य पदाधिकारियों में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बड़हरिया अनिल कुमार शर्मा, कार्मिक कल्याण प्रबंधन कोषांग के नोडल पदाधिकारी जिला मत्स्य पदाधिकारी व पीडी आत्मा कालीकांत चौधरी व अन्य पदाधिकारियों में कार्यक्रम पदाधिकारी बड़हरिया मोहम्मद अजहरूद्दीन , कार्यक्रम पदाधिकारी पचरुखी प्रांजल गुप्ता शामिल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Formation of 11 cells for election in 60 packs, responsibility given to officers


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/formation-of-11-cells-for-election-in-60-packs-responsibility-given-to-officers-127510620.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ