जदयू ने नेता विपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर हमला बोला है। जदयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि माफी मांगने से 15 साल के गुनाहों का पाप नहीं धुलेगा। भ्रष्टाचार के राजकुमार तेजस्वी यादव सार्वजनिक रूप से कहें कि हमारे मां-पिता राजनैतिक रूप से कुपात्र थे।
नीरज ने कहा कि वे कहते हैं कि लालूवाद के विचारधारा है। उनके 15 साल में अतिपिछड़ा, दलित और सवर्णों का नरसंहार हुआ उसके लिए माफी मांगें। माफी नामा का एक ही रास्ता है पश्चाताप। आपके मां-पिता ने अवैध रूप से जो संपत्ति का सृजन किया है उसे राजद के कार्यकर्ताओं को दान कर दीजिए। शायद कुछ पाप धुल जाए।
भवन निर्माम मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि तेजस्वी के बयान से यह साफ हो गया कि 15 साल के लालू-राबड़ी का शासनकाल जंगलराज था। उनके शासनकाल में नरसंहार हुआ और सारे कारोबार ठप हो गए। स्थिति इतनी भयावह थी कि कई कारोबारियों को बिहार छोड़ना पड़ गया। सिर्फ माफी मांगने से काम नहीं चलेगा। तेजस्वी को यह भी मानना चाहिए कि 15 साल के कार्यकाल में कोई काबिल नहीं था।
बता दें कि गुरुवार को राजद के मिलन समारोह में तेजस्वी ने कहा था कि बिहार में राजद 15 साल तक सरकार में रहा। इस दौरान जो भी भूल या गलती हुई इसके लिए हम माफी मांगते हैं। इसके साथ ही तेजस्वी ने नीतीश कुमार से पूछा कि वह भी तो 15 साल से मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने जनता से किए अपने वादों को पूरा क्यों नहीं किया?
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/jdu-said-apology-will-not-wash-away-sins-of-sins-it-took-15-years-to-compensate-jungle-raj-127473388.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews