Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

कोरोना संक्रमण से बचाने की पहल, महावीर मंदिर में ऑटोमेटिक मशीन से भक्तों को मिलेगा चरणामृत

कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए पटना के महावीर मंदिर समिति ने पहल की है। भक्तों को चरणामृत देने के लिए मंदिर में ऑटोमेटिक डिस्पेंसर मशीन लगाया गया है। इस मशीन के नीचे हाथ लाते ही भक्तों को चरणामृत मिल जाएगी। पहले मंदिर के पुजारी चरणामृत देते थे। कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए मंदिर समिति ने यह फैसला लिया है।

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भक्त भगवान के दर्शन कर रहे हैं।

मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए अब अल्फाबेट सिस्टम की व्यवस्था भी समाप्त कर दी गई है। अब किसी भी दिन किसी भी नाम के भक्त दर्शन कर सकते हैं। केवल मंगलवार के लिए ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था रखी गई है। मंगलवार को सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक दर्शन के लिए पहले की तरह ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था रहेगी। 1 बजे के बाद किसी भी समय दर्शन कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मशीन के नीचे हाथ लगाते ही भक्तों को चरणामृत मिल जाएगी।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/initiative-to-save-corona-infection-devotees-will-get-charanamrit-with-automatic-machine-in-mahavir-temple-127473492.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ