देश में कोरोना रिकवरी के मामले में पांच दिन पहले तक बिहार चौथे स्थान पर था। लेकिन, धीरे-धीरे रिकवरी दर में कमी होने लगी है। बिहार अब चौथे स्थान से खिसककर आठवें स्थान पर आ गया है। हांलाकि, अभी बिहार का रिकवरी दर राष्ट्रीय औसत से काफी बेहतर है। लेकिन, राष्ट्रीय रिकवरी दर में लगातार सुधार हो रहा है और बिहार की रिकवरी रेट कम होती जा रही है।
धीरे-धीरे बढ़ाथारिकवरी रेट
राज्य में रिकवरी दर में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही थी। 21 जून को यह दर 74 फीसदी थी। 26 जून को बढ़कर 77 फीसदी और 27 को यह आंकड़ा 78 फीसदी पर पहुंचा। 28 जून को यह 78.5% पर पहुंच गया। 29 जून से रिकवरी रेट में गिरावट आने लगी। 78.5 से गिरकर रिकवरी रेट अब 75 फीसदी पर आ गया है।
रिकवरी दर कम होने की वजह क्या?
दरअसल राज्य में पिछले एक सप्ताह में प्रतिदिन मिलने वाले नए संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हर दिन रिकॉर्ड टूट रहा है। गुरुवार को राज्य में एक दिन में रिकॉर्ड 414 नए पॉजिटिव मिले थे। इससे ठीक एक दिन पहले 370 नए संक्रमित मिले थे। इस तुलना में ठीक होने वाले संक्रमितों की संख्या में कमी आई।
राज्य का नाम रिकवरी दर
- चंडीगढ़ 82.3
- मेघालय 80.8
- राजस्थान 79.6
- उत्तराखंड 78.6
- छत्तीसगढ़ 78.3
- त्रिपुरा 78.3
- मिजोरम 76.9
- बिहार 75.25
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/bihar-started-sliding-down-slowly-reaching-fourth-to-eighth-position-in-four-days-127473610.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews