शहर में 10 जुलाई तक रूक-रूक कर बारिश होती रहेगी। बीच-बीच में कड़ी धूप से उमस का भी एहसास होगा। मंगलवार को हुई बारिश ने शहरवासियों को गर्मी से राहत दी, लेकिन उमस ने थोड़ी परेशानी बढ़ाई। सुबह छाए बादल बरसे फिर दोपहर में हवा के संग बादल उड़ चले। दोपहर में अचानक कड़ी धूप निकली तो गर्मी ने बेहाल कर दिया।
लेकिन दोपहर 2.45 बजे अचानक काले बादल छाए और चक्रवात के कारण नमी से आई तब्दीली में दोपहर तीन बजे से दो घंटे तक रूक-रूक कर बारिश हुई। 15 मिनट तेज बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। शाम 5 बजे तक 1.4 एमएम बारिश हुई। अधिकतम तापमान 32.2 व न्यूनतम 26.95 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक वीरेंद्र कुमार ने बताया, 10 जुलाई तक रूक-रूक कर बारिश होगी। काले बादल के साथ कड़ी धूप भी होगी। बादलों की गरज के साथ ठनका गिरने की भी आशंका है। उन्होंने बताया, पश्चिम बंगाल की तराई से टर्फ लाइन दक्षिण बिहार में आ चुका है। वह धीरे-धीरे झारखंड की ओर बढ़ रहा है। इस मानसून मंगलवार तक मौसम विभाग ने शहर में 52.2 एमएम बारिश दर्ज की है।
हल्की बारिश में ही पानी-पानी हुआ शहर:हल्की बारिश में ही दर्जन भर से ज्यादा इलाकों में पानी जमा हा़े गया। भाेलानाथ पुल, लाेहापट्टी में भी आवाजाही मुश्किल हो गई। तिलकामांझी में लालबाग कॉलोनी, आदमपुर में बैंक कॉलोनी में बारिश से कीचड़ जमा हा़े गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/two-hours-of-rain-will-give-the-weather-good-rain-till-10-127489533.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews