समग्र शिक्षा प्रायोजित बाला कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र स्थित 12 संकुल संसाधन केन्द्र के आंतरिक एवं बाह्य हिस्से को आकर्षक पेंटिग कर सजाया जा रहा है । इसके तहत चिन्हित सरकारी विद्यालयों को आकर्षक बनाने के लिए दीवारों पर ज्ञानवर्धक पेंटिग कर आकर्षक बनाया जाना है।
संकुल संसाधन केन्द्र अकबरपुर के भवन को कलाकारों द्वारा कलात्मक पेंटिग से सजाया जा चुका है। तत्पश्चात संकुल संसाधन केन्द्र महानन्दपुर, संकुल संसाधन केन्द्र तेयार, संकुल संसाधन केन्द्र पैजुना, संकुल संसाधन केन्द्र फतेहपुर, संकुल संसाधन केन्द्र माखर, संकुल संसाधन केन्द्र नेमदारगंज, संकुल संसाधन केन्द्र सुपौल, संकुल संसाधन केन्द्र भनैल, संकुल संसाधन केन्द्र शेरपुर पकरी, संकुल संसाधन केन्द्र कुहिला, संकुल संसाधन केन्द्र डेरमा विधालय के भवनों में पेंटिग का कार्य किया जाना है. विद्यालय को आकर्षक और कलात्मक लुक देने के लिये भवन के अंदर व बाहर की दीवारों को पेंटर कलाकारों के द्वारा सज्जित करने का काम जारी है।
इस बाबत बीआरपी रविभुषण ने बताया कि शिक्षा विभाग के द्वारा बाला एक्टिविटी की शुरुआत की गई है. इसके अंतर्गत कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को ज्ञानवर्धक शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रखंड के सभी चिन्हित विद्यालयों को बाला एक्टिविटी के तहत सुसज्जित करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। कलात्मकता व नवसृजन समर्थन को बढ़ावा देने के लिए बाला योजना के तहत विद्यालय की दीवारों, सीढि़यों तथा क्लासरूम आदि को आकर्षक बनाया जा रहा है ।सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में पढ़ाई का बेहतर माहौल बनेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/akbrpur/news/instructions-given-to-paint-clustered-resource-centers-in-akbarpur-127490283.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews