Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

औरंगाबाद सदर में दो, बारूण व नवीनगर दो किसान व ओबरा में एक मजदूर की मौत

गुरुवार की देर शाम आसमानी बिजली से अलग-अलग प्रखंडों के आठ चिराग हमेशा के लिए बुझ गए। सबसे ज्यादा मौत हसपुरा प्रखंड में हुई है। प्रखंड के टाल गांव में पांच वर्षीय मासूम, हसपुरा थाना के सिहाड़ी गांव में 15 वर्षीय किशोर, उसी प्रखंड के नान्हू बिगहा में 18 वर्षीय युवक व औरंगाबाद सदर प्रखंड के मौलाबाग में 50 वर्षीय किसान की मौत हो गई। वहीं सदर प्रखंड के मंजुराही गांव में 25 वर्षीय किसान की मौत खेत में काम करने के दौरान ठनका गिरने से हो गई।

इसी तरह नवीनगर प्रखंड के ओबीपुर गांव में 55 वर्षीय किसान की मौत ठनका के चपेट में आने से हो गई। वह खेत में काम कर रहा था। तभी उसके उपर ठनका गिर गया। जिससे झुलसने के कारण उसकी मौत हुई। बारूण प्रखंड के बहुती गांव में 35 वर्षीय किसान भी खेत में काम कर रहा था। तभी उसके उपर ठनका गिर गया। जिससे झुलसकर उसकी मौत हो गई। ओबरा प्रखंड के उसरूंभी गांव में 32 वर्षीय किसान बाजार से घर जा रहा था। रास्ते में उसके उपर ठनका गिर गया। जिसके कारण उसकी जान चली गई।
खुशी का माहौल मातम में बदला
मृतक 18 वर्षीय विपीन की चचेरी बहन यानी इस घटना में जख्मी मुरली कुमार की बहन की तिलक गुरुवार की देर शाम जानी थी। घर में खुशी का माहौल था। परिवारवालों ने दोनों को बधार में जानवर ले जाने से राेका था। लेकिन इनलोगों ने यह कहकर मना कर दिया कि जानवरों को थोड़ी देर घुमाकर ला देते हैं। वरना ये रात में शोर मचाएंगे। विपीन व मुरली दोनों बधार में जानवर चरा रहे थे। तभी इनके उपर ठनका गिरा।

जिसमें विपीन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और मुरली इस घटना में बुरी तरह जख्मी हो गया। जिन जानवरों को ये चराने गए थे। वे सभी जानवर मर गए। अब उनके घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। तिलक बस एक रस्म अदायगी भर बच गई। घर के एक दो लोग जाकर रस्म अदायगी कर लेंगे। या इसे टाला भी जा सकता है। इस संबंध में परिवार के कोई भी सदस्य फिलहाल बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।
हसपुरा में सबसे ज्यादा तीन की मौत, तीन गांवों में कोहराम
हसपुरा प्रखंड में आसमानी बिजली गुरूवार को लोगों पर कहर बनकर टूटा। जिसके कारण तीन लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए गुल हो गई। लिहाजा तीन गांवों में कोहराम मच गया। हसपुरा प्रखंड के टाल गांव में प्रदीप कुमार की पांच वर्षीय बेटी सपना अपने घर समीप सरकारी स्कूल परिसर में कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी कड़क के साथ बारिश शुरू हो गई। बड़े बच्चे घर में भाग गए। लेकिन छोटी मासूम बच्ची बिजली से अनजान बारिश में वहीं खेलती रह गई। इसी दौरान उसके उपर ठनका गिर गया।

जिसके कारण झुलसकर घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं इसी प्रखंड के सिहाड़ी गांव निवासी दुलारचंद राम का 15 वर्षीय बेटा अर्जुन कुमार दोस्तों के साथ सामान लाने बाजार गया था। खरीदारी के दौरान ही बारिश शुरू हो गई। जिसके कारण उसके दोस्त बाजार में छिप गए। लेकिन उक्त किशोर सामान लेकर घर जाने लगा। बाजार और घर के बीच रास्ते में उसके उपर आसमानी बिजली गिर गया। जिसके कारण झुलसकर मौके पर ही वह दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुछ ऐसा ही हाल प्रखंड के नान्हू बिगहा का है।

उसी गांव के रहने वाला 18 वर्षीय युवक विपीन कुमार अपने गांव के बधार में भैस चरा रहा था। उसके साथ उसका चचेरा भाई मुरली कुमार भी साथ में था। इसी दाैरान तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। वह जानवर लेकर बधार से गांव की ओर निकलने लगा। लेकिन रास्ते में भैस के उपर ठनका गिर गया। जिसके कारण युवक भी उसके जद में आ गया। झुलसकर युवक विपीन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस घटना में उसका चचेरा भाई मुरली कुमार झुलसकर बुरी तरह जख्मी हो गया। वहीं इस घटना में तीन जानवरों की भी मौत हुई है। तीनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
सदर प्रखंड में दो किसानों की मौत
औरंगाबाद सदर प्रखंड में दो किसानों की मौत ठनका गिरने से हुई है। सदर प्रखंड के मौलाबाग गांव में 50 वर्षीय अधेड़ किसान रामबली यादव की मौत ठनका से झुलसने के कारण हुई है। परिजनों ने बताया कि रामबली यादव अपने गोशाले में काम कर रहे थे। तभी बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद भी वह काम करते रहे। इसी दौरान उसके उपर आसमानी बिजली गिर गई। जिससे झुलसने के कारण किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया।

वहीं सदर प्रखंड के मंजुराही गांव में ठनका गिरने से 25 वर्षीय किसान की मौत हुई है। मृतक 25 वर्षीय अविनाश कुमार उसी गांव का रहने वाला था। ग्रामीणों ने बताया कि अविनाश खेत में काम कर रहा था। इसी बीच तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद वह घर जाने के लिए वहां से निकल गया। लेकिन रास्ते में ही उसके उपर ठनका गिर गया। जिसके कारण झुलसकर घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उक्त शव को भी पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों काे सौंप दिया है।

नवीनगर, बारूण में दो व ओबरा में एक की मौत
नवीनगर व बारूण में ठनका गिरने से दो किसानों की मौत हो गई। जबकि ओबरा प्रखंड में ठनका गिरने से एक मजदूर की जान चली गई। नवीनगर प्रखंड के बड़ेम ओपी के ओबीपुर गांव में ठनका गिरने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक 55 वर्षीय किसान विनय पांडेय उसी गांव का रहने वाला था। खेत में वह काम कर रहा था। तभी बारिश के दौरान उसके उपर ठनका गिर गया। जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इसी तरह बारूण प्रखंड के बहुती गांव में ठनका गिरने से 35 वर्षीय किसान कमलेश सिंह की मौत घटनास्थल पर हो गई।

परिजनों ने बताया कि मृतक कमलेश खेत में काम कर रहे थे। तभी उसके उपर ठनका गिर गया। जिसके कारण झुलसकर घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं ओबरा प्रखंड के उसरूंभी गांव में ठनका गिरने से 32 वर्षीय मजदूर सुरेन्द्र राम की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक जम्होर बाजार गया था। जहां से सामान खरीदकर वह वापस गांव लौट रहा था। लेकिन रास्ते में उसके उपर ठनका गिर गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। तीनों शवों को प्रशासन ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
ठनका से बचने के लिए सावधानियां
आसमानी बिजली से बचने के लिए कई उपाय हैं। जिसे आप अपनाकर खुद को या परिवार को बचा सकते हैं। कृषि विज्ञान केन्द्र सिरिस के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप कुमार चौबे ने कुछ उपाय बताए हैं। जो निम्नवत हैं।

  • बारिश के दौरान मोबाइल के उंची टावर, बिजली पोल के पास खड़े होने से बचें
  • बारिश और गरज के दौरान उंची वृक्षों के पास भी सहारा न लें
  • मॉनसुन खराब होने के दौरान अगर आप शहर या रास्ते में फंस गए हों तो किसी आवास में सहारा लें, उकड़ू बनकर बैठ जाएं
  • मोबाइल का इंटरनेट ऑफ कर दें और काॅलिंग भी इस दौरान न करें, इससे भी खतरा हो सकता है
  • तेज गरज होने पर कान को जोर से बंद कर लें, इससे आवाज के कारण परेशानी नहीं होगी।।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two farmers in Aurangabad Sadar, two farmers in Barun and Navinagar and one laborer in Obra


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/aurangabad/news/two-farmers-in-aurangabad-sadar-two-farmers-in-barun-and-navinagar-and-one-laborer-in-obra-127447647.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ