शनिवार से जिले में मानसून का असर दिखना शुरू हो गया है। शनिवार को जिले में कई जगह झमाझम तो कई जगह हल्की बारिश हुई। पिछले 5 दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बाद हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से निजात मिली। शनिवार को हुई बारिश को मौसम वैज्ञानिकों द्वारा मानसून का असर बताया जा रहा है।
कई सालों बाद यह मौका आया है जब नवादा में समय पर मानसून पहुंचता दिख रहा है। नवादा शहर में दोपहर को ही बारिश के कारण सड़कों और गलियों में पानी जमा हो गया। सड़कों पर किच किच हो जाने से लोगों को आने जाने में दिक्कत हुई।
हालांकि बारिश के कारण गर्मी से निजात मिलने के चलते लोग इसे इंजॉय करते दिखे। कृषि विज्ञान केंद्र से शेखो दौरा के मौसम वैज्ञानिक रोशन कुमार ने बताया कि शनिवार को जिले में हुई बारिश मानसून की दस्तक है। मानसून को 14/15 जून तक नवादा आना था लेकिन यह एक दिन पहले ही भागलपुर से टकरा रहा है। इसका असर नवादा में भी दिख रहा है। अब जिले में लगातार पांच दिनों तक मौसम के वर्षा के अनुकूल रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश भी होने की संभावना है।
किसानों के चेहरे खिले
शनिवार को हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। जून माह मैं किसानों को मानसून के पहुंचने का इंतजार रहता है लेकिन इस बार जून माह के दूसरे सत्तार में तेज गर्मी के कारण किसानों में निराशा थी। किसान पिछले साल की तरह सुखाड़ होने के अंदेशे में चिंतित हैं। बता दें कि जिले में पिछले कई सालों से कम बारिश के चलते धान की रोपनी प्रभावित हो रही है। इस बार जब समय पर मानसून आता दिख रहा है। शनिवार को हुई बारिश से मक्का और भदाई फसलों के लिए लाभदायक माना जा रहा है। मई माह में रुक रुक कर हल्की बारिश होते रहने के कारण जिले के किसानों को मकई फसल लगाने में सहूलियत हुई थी। इसके अलावा जिले में बड़े पैमाने पर मूंग की खेती भी लहरा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/nawada/news/after-many-years-the-monsoon-reached-nawada-on-time-the-opinion-of-experts-the-best-time-to-disturb-127407915.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com