
बिहार के एक गांव मेंशुक्रवार को एक महिला के साथ बदमाशों ने अमानवीयता की सारी सीमा लांघदी। पहले दबंगों ने महिला को पीटा फिर उसके बाल काटे और जबइतने पर मन नहीं भरा तो उन्होंनेमहिला से थूक चटवाकर पूरे गांव में घुमाया। बकरी चोरी के आरोप में महिला को यह सजा दी गई। मामला बिहारशरीफ जिले के रहुई थाना के बिगहा गांव का है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद महिला को पुलिस सुरक्षा में लिया।
गांव के लोगों का कहना है कि लगातार बकरा चोरी हो रहा था। महिला बकरा चोरी करते रंगेहाथ पकड़ी गई। इस कारण उसे सजा दी गई। वहीं, डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। चोरी के आरोप में पकड़ जाने के बाद महिला को पुलिस के सुपुर्द करना चाहिए था। न कि उसके साथ अमानवीय व्यवहार। जांच के बाद पुलिस दोषियों पर कार्रवाई करेगी।
बकरी चोरी करते रंगेहाथ पकड़ने का दावा
घटना के बारेमें बताया जा रहा है कि गांव से आएदिन बकरी चोरी हो रही थी। 4 दिन पहले साधो प्रसाद की 2 बकरी चोरी हो गई थी। शुक्रवार को महिला अरुण कुमार की 3 बकरी चोरी कर भाग रही थी। जिसे खदेड़कर पकड़ा गया। महिला के पकड़े जाने के बाद दर्जनों लोग लाठी से उसकी पिटाई करने लगे। मारपीट के बाद महिला का बाल काट दिया गया। इसके बाद उसे थूक चटवाया फिर उसे गांव में घुमाया गया। गांव में घूमने के बाद दर्जनों लोग चोर-चोर का शोर मचा रहे थे।
चोरी के आरोप को बताया गलत
पीड़िता नेगांववालोंके आरोप को गलत बताया है। उसका कहना है किवह गर्मी के कारण पेड़ की छांव में बैठी थी। उसी दौरान कुछ लोगों ने बकरी चोरी का आरोप लगा उसे पकड़ लिया और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bihar-sharif/news/on-the-charge-of-stealing-goat-the-woman-was-first-beaten-and-then-spit-on-even-if-there-was-no-mind-on-it-the-bullies-cut-her-hair-and-drove-her-to-the-village-127404514.html
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com