Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पीएम मोदी ने कहा-'कुंदन के पिता के शब्द कानों में गूंज रहे, जिसमें वे अपने पोतों को भी देश की रक्षा के लिए सेना में भेजने की बात कह रहे'

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में बिहार के शहीद कुंदन कुमार और उनके पिता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कुंदन के पिताजी के शब्द कानों में गूंज रहे हैं, जिसमें वे कह रहे थे कि अपने पोतों को भी देश की रक्षा के लिए सेना में भेजूंगा। यही हौसला हर शहीद के परिवार का है।
मोदी ने कहा कि वास्तव में, इन परिजनों का त्याग पूजनीय है। लद्दाख में हमारे जो वीर जवान शहीद हुए हैं, उनके शौर्य को पूरा देश नमन कर रहा है, श्रद्धांजलि दे रहा है। इनके परिवारों की तरह ही, हर भारतीय, इन्हें खोने का दर्द भी अनुभव कर रहा है। अपने वीर-सपूतों के बलिदान पर, उनके परिजनों में गर्व की जो भावना है, देश के लिए जो जज्बा है, यही तो देश की ताकत है। इसीलिए तो जिनके बेटे शहीद हुए, वो माता-पिता, अपने दूसरे बेटों को भी, घर के दूसरे बच्चों को भी, सेना में भेजने की बात कर रहे हैं।

पीएम ने कहा कि देश के सामने कोरोना, टिड्डी और सीमा पर असाधारण स्थिति जैसी तीन प्रमुख चुनौतियां खड़ी हैं। पर, हम इनसे निपटने में सक्षम हैं। पीएम के मन की बात प्रदेश भाजपा दफ्तर में पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने से सुना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को देशवासियों के साथ मन की बात की।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/pm-modi-said-the-words-of-kundans-father-echoed-in-the-ears-in-which-he-is-also-asking-to-send-his-grandchildren-in-the-army-to-protect-the-country-127456159.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ