वैशाली-मुजफ्फरपुर बॉर्डर पर कटरा ओपी के चपैठ गांव में मुंगेर की तर्ज पर हथियार बनाने की फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। एसटीएफ के डीआईजी की सूचना पर मुजफ्फरपुर सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में वैशाली और मुजफ्फरपुर पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की। छापेमारी में 1200 से अधिक अर्धनिर्मित पिस्टल व हथियार समेत लेथ मशीन और अन्य सामान जब्त किया गया।
फैक्ट्री में हथियार बना रहे 7 कारीगरों को भी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ से पता चला कि इस फैक्ट्री में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पिस्टल व अन्य हथियार बनाए जा रहे थे। पूरे उत्तर बिहार के अपराधियों को यहां से बने हथियार सप्लाई किए जा रहे थे। चपैठ गांव में हेवी लेथ मशीन लगा हथियार बनाने का कारखाना चल रहा था।
मुंगेर में पुलिसिया दबिश बढ़ी तो यहां शिफ्ट हुए कारीगर
मुंगेर के कासिम बाजार का मोहमद इस्लाम कई वर्षाें से अवैध आर्म्स का निर्माण कर रहा था। मुंगेर में पुलिस की चौकसी से इस्लाम समेत कई तस्करों ने उत्तर बिहार में फैक्ट्री खड़ी कर ली। मुंगेर के सराेज राय और माेतिहारी के श्रीकांत सिंह के साथ मिलकर खराैना गांव में विपिन बिहारी ने गाेली बनाने की फैक्ट्री खड़ी कर ली थी। विपिन से पूछताछ में चपैठ की जानकारी मिली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/illegal-gun-factory-busted-in-vaishali-1200-semi-manufactured-weapons-seized-7-arrested-127458506.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews