Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर, परिजन से मिलकर भावुक हुए

फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर रविवार को सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे। परिजनसे मिलकर नाना पाटेकर भावुक हो गए। उन्होंने सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह को सांत्वना दी और उन्हें संयम रखने को कहा। नाना ने कहा कि सुशांत एक नेक दिल इंसान थे। उन्हें जरूर इंसाफ मिलेगा। सुशांत की मौत से पूरा देश दुखी है।

सुशांत के परिजनों से मुलाकात करते फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर।

दरअसल, नाना पाटेकर दो दिन के बिहार दौरे पर हैं। वे एक एनजीओ के कार्यक्रम में मोकामा गए थे। इसके बाद वे पटना पहुंचे जहां राजीव नगर स्थित सुशांत के घर जाकर उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और परिवार को हिम्मत बंधाई। 14 जून को सुशांत ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। शनिवार को तेरहवीं थी, जो पटना स्थित उनके आवास से संपन्न हुई। सुशांत के खुदकुशी की जांच मुंबई पुलिस कर रही है।

सुशांत की मौत के बाद उनके घर अभिनेताओं और नेताओं का आना लगातार जारी है। पिछले दिनों भोजपुरी गायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह भी सुशांत के घर पहुंची थीं। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सुशांत के परिजनसे मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर दो दिनों के बिहार दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने राजीव नगर स्थित सुशांत के घर जाकर परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/film-actor-nana-patekar-arrives-at-sushant-singhs-house-gets-emotional-meeting-family-127456073.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ