Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बिहार पृथ्वी दिवस: 9 अगस्त को प्रदेश में ढाई करोड़ पौधे लगाए जाएंगे

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को अभियान चलाकर ढाई करोड़ पौधे लगाये जाएंगे। इसका नाम मिशन 2.51 करोड़ पौधारोपण रखा गया। मोदी ने गुरुवार को वरीय पदाधिकारियों के साथ इस अभियान की तैयारी की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री ने बताया कि मिशन 2.51 करोड़ पौधारोपण के तहत के लगाये जाने वाले 2.51 करोड़ पौधों में से लगभग 78 लाख पौधे आम, अमरूद, जामुन, कटहल, आंवला, बेल आदि फलदार वृक्षों व शेष पौधे सागवान, महोगनी, शीशम, पीपल, बरगद के होंगे।

अभियान की सफलता की सबसे बड़ी चुनौती गुणवत्तापूर्ण पौधों की आपूर्ति है। पौधों की उत्तरजीविता सुनिश्चित करने हेतु न्यूनतम तीन फीट लम्बाई के पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है।
मोदी ने कहा कि वन विभाग की पौधशालाओं से 228 लाख, कृषि महाविद्यालय, सबौर से 8.50 लाख, उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग से 25 लाख एवं वन क्षेत्र अस्थायी पौधशाला से 126 लाख पौधे उपलब्ध कराये जाएंगे। आवश्यकतानुसार निजी नर्सरी से भी फलदार पौधे खरीदे जाएंगे।

मिशन 2.51 करोड़ पौधारोपण के तहत 1.13 करोड़ पौधे मनरेगा व 66 लाख पौधे जीविका समूहों के माध्यम से लगाये जाएंगे। मनरेगा के तहत प्रत्येक वार्ड में 100 से 125 पौधे जबकि प्रत्येक पंचायत में 13-14 सौ पौधे लगाये जायेंगे। जीविका समूहों द्वारा पौधारोपण का कार्य ग्राम संगठनों के माध्यम से सम्पन्न होगा। प्रत्येक जीविका दीदी अपने घर में फलदार वृक्ष का एक पौधा लगाएंगी।
इसके अलावा सड़कों व जल जीवन हरियाली अभियान के तहत उड़ाही कराये गये जल संरचनाओं के किनारे भी पौधे लगाये जाएंगे।

इस अभियान में केन्द्रीय सार्वजनिक उपक्रमों, स्वयंसेवी संगठनों एवं विभिन्न धार्मिक संगठनों के अतिरिक्त सेवा व सीआरपीएफ, एसएसबी आदि अर्धसैनिक बलों की भी भागीदारी होगी। आमजन 10 रूपये प्रति पौधा की दर से क्रय कर व्यक्तिगत रूप से पौधारोपण कर सकते हैं। मिशन 2.51 करोड़ पौधारोपण की सफलता हेतु माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है। पौधा रोपण हेतु जमीन चिन्हित की जा रही है। सरकारी व्यवस्था के तहत पौधे नर्सरी से पंचायतों तक पहुंचाये जायेंगे तथा पौधारोपण हेतु एक माह पूर्व गड्ढ़े खोदे जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अभियान में केन्द्रीय सार्वजनिक उपक्रमों, स्वयंसेवी संगठनों एवं विभिन्न धार्मिक संगठनों के अतिरिक्त सीआरपीएफ, एसएसबी जवानों की भी भागीदारी होगी।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/bihar-earth-day-on-august-9-25-crore-saplings-will-be-planted-in-the-state-127398520.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ