कोरोना योद्धाओ ने लिया गाँव को बचाने
का संकल्प
पूरा विश्व अभी विश्वव्यापी संकट से गुजर रहा है सरकारे सिर्फ
खोखले वादे कर रही है | इसी बीच पटना से सटे गाँव फतेहपुर के ग्रामीणों ने फैसला
लिया है इस गाँव में हम कोरोना को घुसने नहीं देंगे |बिहार में जहाँ प्रवासी
मजदूरों के कारण कोरोना का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है | बीमारी के संकट से बचाने
के लिए गाँव के नवयुवको ने बीड़ा उठा लिया है | एक युवक घरों की दीवारों पर जागरूकता संदेश
लिखकर लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक कर रहा है। कोरोना
से बचाव को लेकर दीवारों पर युवक द्वारा पिछले दिनों से स्लोगन लिखने का कार्य
किया जा रहा है, जिसकी ग्रामीण सराहना कर रहे हैं।
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर देशभर में लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में गांवों में
रह रहे ग्रामीणों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए युवा हर घर पर दस्तक दे रहा
है। ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए युवा विजय शुक्ल, तेज प्रताप सिंह और उनके
साथियों ने दीवारों पर जागरूकता भरे
स्लोगन लिख रहे हैं, जिससे लोग अपने घरों से बाहर न
निकलें। इस गांव का युवक काफी जागरूक हैं। कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने
के लिए गांव के युवक ने दीवारों पर को-कोई, रो-रोड में, ना-निकले, कोरोना को भगाना है, लॉकडाउन का पालन करना है। मास्क लगाकर
रहें, मास्क पहनें और अपनी नाक, कान व मुंह को छूने से बचें। बार-बार
साबुन से हाथ साफ करें। घर से बाहर न निकलें। खरीदारी करते समय एक-एक मीटर की दूरी
बनाए रखें। कोरोना के प्रति जागरूक बनें और गांव में बीमारी फैलने से रोकने में
सहयोग करें, जैसे स्लोगन लिखता नजर आ रहा है। युवा
ने पूरे गांव की दीवारों पर स्लोगन लिखे हैं। एक जगह बैठने वालों को भी जागरूक कर
रहा है। युवा शारीरिक दूरी के बारे में भी लोगों को जानकारी दे रहा है।लोगो को
उनके घरों में जा-जा कर इस बीमारी से बचने
के लिए बताया जा रहा है लोगो को कहा जा रहा है जब भी आप अपने घरों से निकले तो अपने चेहरे को ढक कर रखें और लोगों
से दूरी बना कर रहे हैं अपनी सभ्यता के अनुसार नमस्ते करें | फतेहपुर गाँव में
बाहरी लोगों का गैरजरूरी प्रवेश वर्जित कर दिया गया है फतेहपुर ग्राम के मुख्य
द्वार पर बैरियर लगा दिया गया है और 2 लोगों को नियुक्त किया गया है उनके पास
सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है यह दोनों करोना योद्धाओं के नाम है राकेश सिंह
और मनोज सिंह जो दिन भर खड़े होकर आने - जाने वाले लोगों को हाथों को सेनीटाइज
करवाते हैं और उनको बराबर समझाते हैं कि जब भी घर से निकले अपना मुंह ढक कर रखें
और बाहरी लोगों को अपने गांव में प्रवेश वर्जित करें जिससे कि इस गांव में करुणा
महामारी नहीं फैले कोरोना को भगाना है, लॉकडाउन का पालन करना है यह मूल मन्त्र इस गाँव के कोरोना योद्धाओ
का है |
राकेश सिंह और मनोज सिंह लोगों को बिना सेनेटैज के गाँव में घुसने नहीं देतें

दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |




0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews