तेरह लीटर महुआ देसी शराब के साथ चार व्यक्ति गिरफ्तार|
खुसरूपुर से कन्हैयाा पांडेय की खास रिपोर्ट |
खुसरूपुर /संवाददाता | बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के दो जगहों से चार शराब विक्रेता को गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सरोज कुमार ने अपने दल -बल के साथ मंगलवार को संध्या गश्ती के दौरान छापेमारी की कार्रवाई करते हुए चार शराब विक्रेता को तेरह लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है| जिसका नाम दिलीप दास पिता स्वर्गीय मुन्नीलाल कुर्था निवासी ,और दिलीप यादव पिता शिव लाल यादव पैगंबरपुर निवासी, शिवशंकर शर्मा पिता द्वारिक मिस्त्री कुर्था निवासी ,एवं संतोष चौधरी पिता जवाहर चौधरी पैगंबरपुर निवासी सभी का थाना खुसरूपुर जिला पटना को गंगा किनारे खेत में शराब बेचते गिरफ्तार किया है | खुसरूपुर थाना प्रभारी सरोज कुमार ने बताया कि यह सभी शराब व्यापारियों ने पुलिस को आने की सूचना मिलते नाव के द्वारा गंगा पार भागने का योजना बना रहा था |परंतु नाकाम रहा पुलिस ने मौके पर सभी को धड़ दबोचा |पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए शराबी विक्रेता को जेल भेजने की तैयारी में है|
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |




0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews