Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पटना कॉलेज के समीप वर्षो पुराना वृक्ष हुआ धरासायी

 पटना कॉलेज के सामने अशोक राजपथ का पुराना बरगद एवं पीपल का पेड़ गिरा
मंदिर के पुजारी ने बतायाकि लगभग  300 साल पुराना था वृक्ष|

पटना विवि के पास अशोक राजपथ पर वर्षों पुराना बरगद का पेड़ गिर गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह ११.४५ मिनट पर अचानक तेज आवाज के साथ पेड़ को गिरते देखा गया। पेड़ मंदिर के ठीक पीछे था, लेकिन मंदिर पूरी तरह सुरक्षित है। मंदिर के पुजारी श्री अरविंद पाठक ने हमारे संवाददाता को बताया कि यह पेड़ लगभग 300 साल पुराना था इससे कई यादें जुडी है । मन्दिर के पुजारी ने बतायाकि इस पेड़ का रिश्ता अशोक के काल से है उस मन्दिर के समीप लगे हुए लोहे के रड को दिखाते हुए उन्होंने कहाकि यह अशोक के काल का है | पीरबहोर थानेदार रिजवान अहमद ने बताया कि वन विभाग और नगर निगम की टीम सूचना मिलने के बाद तुरंत घटना स्थल पर पहुंची।लगभग तीन घंटे कि मेहनत के बाद पेड़ को काटकर हटा दिया गया। विशालकाय पेड़ के गिरने से अशोक राजपथ की एनआईटी मोड़ से गांधी मैदान की ओर आने वाली एक सड़क पूर्णत: अवरुद्ध हो गई थी | तीन घंटे के बाद सड़क के दोनों मार्गों को पुन: चालू किया जा सका |
 दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ