Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जीवन-राग

"जीवन-राग"

************
जी रहे द्वन्द्व में एक ही छंद में
सुर मिलाने से मिलता नहीं है कभी,
धूप में छाँव में ठाँव ही ठाँव में
अब अँगीठी जलाए हुए हैं सभी।


रोटियाँ सिंक रहीं बेटियाँ जल रहीं
मर्म कोई किसी का कहाँ पूछता?
राख की ढेर पर है बसा यह शहर
आदमी आदमी से है नित जूझता।

भाव मन के कहीं पर हैं बिखरे पड़े
चोट खाए हुए गम छिपाए हुए,
दम्भ गलियों का राजा बना फिर रहा
कौन कहता कभी ये सताए हुए?

पेट की आग है श्रम भी है त्याग है
मौत निशिदिन गले से लगाती यहाँ,
फूल की सेज पर बैठ मन सोचता
सुख का सागर जमीं पर मिलेगा कहाँ?

मील सौ मील है ठौर अपना यहाँ
खोज मंजिल की करते रहे जन्म भर,
दूधमुँहे को आँचल से ढक रात भर
माँ की ममता भटकती रही दर बदर।

ऐ चमन के नजारों नजर फेर लो
आज घायल पड़ी है वसंती हवा,
सिसकियाँ ले रही इस धरा को यहाँ
क्या मिला है इसे आँसूओं के सिवा?


रजनीकांत।

दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ