क्वारंटाइन सेंटर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे प्रवासी
हमारे संवाददाता अविनाश कुमार की खास रिपोर्ट
खुशरूपुर राजकीयकृत महादेव उच्च विद्यालय, खुसरूपुर स्थित क्वारंटाइन सेंटर में आज संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सरगम कौशल विकास कला केंद्र के कलाकारों ने अपने संगीतों से प्रवासियों का न सिर्फ मनोरंजन किया बल्कि उनका उत्साहवर्धन भी किया।प्रवासियों ने कार्यक्रम का भरपूर लुफ्त उठाया।कुछ देर के लिए प्रवासी भूल गए कि वे कोरेंटाइन हैं।देशभक्ति गीतों पर प्रवासी झूम उठे और जमकर ठुमके भी लगाए।मौके पर बीडीओ आंनद प्रकाश,सीओ रामविनय शर्मा,थानाध्यक्ष सरोज कुमार,अरुण पासवान सहित सेंटर से सम्बंधित सभी कर्मी मौजूद रहे।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है | 

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews