मित्रो आज सोमवार है
हम आपको बताएंगे कैसे करें शिव की पूजा?
पंडित श्रीकृष्ण दत्त शर्मा,
अवकाश प्राप्त अध्यापक
सी 5/10 यमुनाविहार दिल्ली
भगवान भोलेनाथ करेगें
आपकी हर इच्छा पूरी करें कुछ आसान उपाय!!!!!!!!!!
भगवान शिव शंकर बहुत भोले हैं, इसीलिए
हम उन्हें भोलेभंडारी कहते है , यदि कोई भक्त सच्ची श्रद्धा
से उन्हें सिर्फ एक लोटा पानी भी अर्पित करे तो भी वे प्रसन्न हो जाते हैं।
भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कुछ छोटे और अचूक उपायों के
बारे शिवपुराण में भी लिखा है, ये उपाय इतने सरल
हैं कि इन्हें बड़ी ही आसानी से किया जा सकता है। हर समस्या के समाधान के लिए
शिवपुराण में एक अलग उपाय बताया गया है, ये उपाय इस प्रकार
हैं- शिवपुराण के अनुसार इन छोटे उपायों से भगवान शिव को आसानी से प्रसन्न किया जा
सकता है :-
1~भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती
है।
2~ तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है।
3~जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है।
4~गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है।
यह सभी अन्न भगवान को अर्पण करने के बाद जरूरतमंदों में बांट देना
चाहिए।
शिवपुराण के अनुसार भगवान शिव को कौन-सा रस (द्रव्य) चढ़ाने से
क्या फल मिलता है?
1~बुखार होने पर भगवान शिव को जल चढ़ाने से शीघ्र
लाभ मिलता है, सुख व संतान की वृद्धि के लिए भी जल द्वारा
भगवान शिव की पूजा उत्तम बताई गई है।
2~तीक्ष्ण बुद्धि के लिए शक्कर मिला दूध भगवान शिव
को चढ़ाएं।
3~शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाया जाए तो सभी आनंदों
की प्राप्ति होती है।
4~शिव को गंगा जल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की
प्राप्ति होती है।
5~शहद से भगवान शिव का अभिषेक करने से टीबी रोग में
आराम मिलता है।
6~यदि कोई व्यक्ति शारीरिक रूप से कमजोर है तो उसे
उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त करने के लिए भगवान शिव का अभिषेक गौ माता के शुद्ध घी से
करना चाहिए ।
शिवपुराण के अनुसार,भगवान
शिव को कौन-सा फूल चढ़ाने से क्या फल मिलता है?
1~ लाल व सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन
करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।
2~चमेली के फूल से पूजन करने पर वाहन सुख मिलता है।
3~अलसी के फूलों से शिव का पूजन करने पर मनुष्य
भगवान विष्णु को प्रिय होता है।
4~शमी वृक्ष के पत्तों से पूजन करने पर मोक्ष
प्राप्त होता है।
5~बेला के फूल से पूजन करने पर सुंदर व सुशील पत्नी
मिलती है।
6~जूही के फूल से भगवान शिव का पूजन करें तो घर में
कभी अन्न की कमी नहीं होती।
7~कनेर के फूलों से भगवान शिव का पूजन करने से नए
वस्त्र मिलते हैं।
8~हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति
में वृद्धि होती है।
9~धतूरे के फूल से पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य
पुत्र प्रदान करते हैं, जो कुल का नाम रोशन करता है।लाल
डंठलवाला धतूरा शिव पूजन में शुभ माना गया है।
10~दूर्वा से भगवान शिव का पूजन करने पर आयु बढ़ती
है।
इन उपायों से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव?
1~ सोमवार के 21 बिल्वपत्रों
पर चंदन से ॐ नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं, इससे आपकी
सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
2~अगर आपके घर में किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो
सोमवार को सुबह घर में गोमूत्र का छिड़काव करें तथा गुग्गुल का धूप दें।
3~ सोमवार को शिवलिंग पर केशर मिला दुध चढाने से
विवाह कार्य में आ रही बाधा दूर होती है।
4~ सोमवार की नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाएं। इससे
जीवन में ‘राजा’ ‘महाराजा’ जैसी सुख-समृद्धि आएगी और मन प्रसन्न रहेगा।
5~ सोमवार को गरीबों को भोजन कराएं, इससे आपके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी तथा पितरों की आत्मा को शांति
मिलेगी।
6~ सोमवार को रोज सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद शिव
मंदिर में भगवान शिव का जल से अभिषेक कर उन्हें काले तिल अर्पण करें तत्पश्चात मन
ही मन में ॐ नम: शिवाय मंत्र का जप करें। इससे मन को शांति मिलेगी।
सोमवार किसी नदी या तालाब जाकर ॐ नमः शिवाय का जप करते हुए आटे की
गोलियां मछलियों को खिलाएं, यह धन प्राप्ति का बहुत ही सरल उपाय है।
शिव की पूजा से बढ़ाए आमदनी ? सावन
के महीने में या सोमवार को किसी भी दिन घर में पारद शिवलिंग की स्थापना करें और
उसकी यथा विधि पूजन करें। इसके बाद नीचे लिखे मंत्र का 108 बार
जप करें- ऐं ह्रीं श्रीं ऊं नम: शिवाय: श्रीं ह्रीं ऐं
प्रत्येक मंत्र के साथ बिल्वपत्र पारद शिवलिंग पर चढ़ाएं, बिल्वपत्र के तीनों दलों पर लाल चंदन से क्रमश: ऐं, ह्री, श्रीं लिखें। अंतिम 108 वां बिल्वपत्र को शिवलिंग पर चढ़ाने के बाद निकाल लें तथा उसे अपने पूजन स्थान पर रखकर प्रतिदिन उसकी पूजा करें।
प्रत्येक मंत्र के साथ बिल्वपत्र पारद शिवलिंग पर चढ़ाएं, बिल्वपत्र के तीनों दलों पर लाल चंदन से क्रमश: ऐं, ह्री, श्रीं लिखें। अंतिम 108 वां बिल्वपत्र को शिवलिंग पर चढ़ाने के बाद निकाल लें तथा उसे अपने पूजन स्थान पर रखकर प्रतिदिन उसकी पूजा करें।
संतान प्राप्ति के लिए अद्भुत उपाय? सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद भगवान शिव का पूजन
करें, इसके पश्चात गेहूं के आटे से 11 शिवलिंग
बनाएं। अब प्रत्येक शिवलिंग का शिव महिम्न स्त्रोत से जलाभिषेक करें। इस प्रकार 11
बार जलाभिषेक करें, उस जल का कुछ भाग प्रसाद
के रूप में ग्रहण करें। यह प्रयोग लगातार 21 दिन तक करें।
गर्भ की रक्षा के लिए और संतान प्राप्ति के लिए गर्भ गौरी रुद्राक्ष भी धारण करें।
इसे किसी शुभ दिन शुभ मुहूर्त देखकर धारण करें।
उत्तम स्वास्थ्य और बीमारी ठीक करने के लिए उपाय?
किसी सोमवार को पानी में दूध व काले तिल डालकर शिवलिंग का अभिषेक
करें, अभिषेक के लिए तांबे के बर्तन को छोड़कर किसी अन्य
धातु के बर्तन का उपयोग करें।
अभिषेक करते समय ॐ जूं स: मंत्र का जाप करते रहें। इसके बाद भगवान
शिव से रोग निवारण के लिए प्रार्थना करें और प्रत्येक सोमवार को रात में सवा नौ
बजे के बाद गाय के सवा पाव कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करने का संकल्प लें। इस
उपाय से बीमारी ठीक होने में लाभ मिलता है ।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है | 

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews