जीने की ख़ुशी
डॉ अ कीर्ति वर्द्धनजीने की ख़ुशी, न मरने का गम है,
मानव तन मिला, यही क्या कम है।
किया क्या है हमने, यह तन पाकर,
जीवन मरण का, यह कैसा भ्रम है?
डरते नहीं हम मरने से, लेकिन,
जीने का मक़सद, हमारा कर्म है।
संस्कार संस्कृति, हमारी विरासत,
पुरातन होने का, हमको न गम है।
मर्यादा में रहना, है संस्कृति हमारी,
बुजुर्गों का सम्मान, हमारा धर्म है।
प्रकृति ही ईश्वर, आभार मानते हैं,
भारत विश्व गुरू, यह सत्य परम है ।
डॉ अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews