सोना

सोना

अरुण दिव्यांश
सोना सोना रट लगाए ,
सोना जीवन का रोना ।
सोने सोने के चक्कर में ,
सोना प्यार का खोना ।।
सोना तो सोन का बाढ़ ,
सर्वत्र होता श्वेत ही श्वेत ।
सोन जल के सूखते यह ,
सर्वत्र दिखते रेत ही रेत ।।
सोन रेत से घर बना लो ,
घर बैठ सपने सजा लो ।
जीवन के दिन चार होते ,
दो दिन बैठ ये मजा लो ।।
सोने में सपना है निहित ,
या सपने में ही है सोना ।
सोने हेतु बना है जीवन ,
या सोना काॅंटे का बोना ।।
सोना गया अब जीवन से ,
सोना भी नहीं हम पाए ।
सोना के चक्कर में हम ,
परिजन प्यार न बरसाए ।।
सोने हेतु जीवन ये सोया ,
जीवन बीता ये सोने में ।
जीवन में तो सो न सका ,
वृद्धावस्था क्यों रोने में ।।
सोने हेतु यह सोना गया ,
अतिनिद्रा अनिद्रा भरपूर ।
ईर्ष्या लोभ ऐसा है छाया ,
अहंकार से बने हम सूर ।।


पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ