कागज

कागज

डॉ.अ. कीर्ति वर्द्धन
बहुत ख़ूब बयां किया, क़िस्सा ऐ काग़ज़,
क़िस्सा ए इश्क़, दर्द की आवाज़ कागज।


व्यथा काग़ज़ की, जमाने को बता डाली,
कुछ बात उसकी, जिससे बना है काग़ज़।


हुआ पर्यावरण प्रभावित, कटे वृक्ष हज़ारों जब,
हो गये जंगल नदारद सब, बनाया जब कागज।


करा विकास मानव ने, मगर क़ीमत बड़ी चुकाई,
मृत्यु खुद की लिखी, जब बना लकड़ी से काग़ज़।


इश्क़ प्यार मोहब्बत, दास्तां लिख डाली,
गीत ग़ज़ल नज़्म, सहेजता सब काग़ज़।


नफ़रत अदावत की कहानी भी सिमटी देखी,
इतिहास के क़िस्से भी समेटे हमने पर काग़ज़।


जब तलक काम का, काग़ज़ सँभाल कर रखा,
तिजोरी में ध्यान से रखा, वसीयत का कागज।


महबूब के ख़त आज भी, धरोहर बन सुरक्षित,
काम ख़त्म होते ही, कूड़ेदान में फैंका कागज।


आशिक़ों ने लबों से चूमे, यूँ सोचकर देखो,
माशूक़ के हाथ, इश्क़ का सैलाब कागज।


शिक्षा के प्रमाण पत्र, महत्व सोचकर देखो,
सब पर ही भारी पड रहे, बँटवारे के काग़ज़।



हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ