विवाद का हल
संजय जैनसुलझ गया मेरा विवाद
जो एक माह से चल रहा था।
गलत फेहमी का शिकार
हो रहा था मेरा ह्रदय जो।
आज आकर सामने से
मान ली उन्होंने गलती।
इसलिए मैं भूलकर सब
क्षमा कर देता हूँ उनको।।
बड़ा मुश्किल होता है जीना
जब कोई विवाद चल रहा हो।
अपनों से अपनों का देखों
मिलाना आँखे मुश्किल होता है।
अगर गलती की हो तुमने तो
स्वयं आकर मान लो गलती को।
और विराम लगा दो प्रश्नों पर
जिससे आग आगे भड़क न पाएँ।।
जीवन बड़ा अनमोल है
जिसमें सबका अलग रोल है।
मन मोटाओं करके जीना मत
आगे में धी भी तुम मत डालना।
विचारों का आदान प्रदान करके
सुलझा लेना अपने विवादों को।
मिलेगी शांति बहुत तुमको
अपने इस मनुष्य जीवन में।
जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews