बर्फ सी उजली तुम्हारी हँसी।
डाॅ रामकृष्णपहाड़ों के बीच का
सुनसान खालीपन
खेलती सी चहकती सी
नदी का बचपन।
और अल्हड़ हवा
ऐसी खास चुलबुली
दरख्तों के जाल में
है जान बूझ फँसी।।
देखता अचरज भरा सा
सुबह का आकाश
देव जयकारे विचारे
बाँटते विश्वास।
हो न जाए भंग
कोरे शान्ति का संदेश
शंख की ध्वनि रीति- धागे में कसी।।
जलद के निर्दोष मन का
कौतुहल उच्छ्वास
उग्रता के दाव पर
बाधित रहा आभास।
लास्य ताण्डव की
युगलबंदी न हो पाएचेतना की बेटियाँ हैं पास- पास बसी।।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews