आओ अब लौट चलें, अपनी जड़ों की ओर
कुमार महेंद्रऊँचे महलों की चकाचौंध में,
खोती जाती अपनी पहचान।
कंक्रीट के इन जंगलों में,
भटक रहा है आज इंसान।
जिस माटी ने हमें गढ़ा था,
भूल गए हम उसका छोर।
आओ अब लौट चलें, अपनी जड़ों की ओर।।
आओ चलें उसी गाँव में फिर,
जहाँ पीपल की छाँव मिले।
जहाँ प्रेम-स्नेह के आँगन में,
हर रिश्ते को ठाँव मिले।
चौपालों पर ठिठोली गूँजे,
मन में उमड़े हर्ष का जोर।
आओ अब लौट चलें, अपनी जड़ों की ओर।।
हे देश के नवयुवकों जागो,
तुम ही नवयुग के आधार हो।
अपनी माटी के गौरव के,
तुम ही सच्चे पहरेदार हो।
छू लो नभ की ऊँचाइयों को,
पर थामे रखना संस्कारों की डोर।
आओ अब लौट चलें, अपनी जड़ों की ओर।।
बिना जड़ों के कोई तरुवर,
कब तक हरा-भरा रह पाएगा।
कटकर अपनी मूल धरा से,
वह एक दिन मुरझा जाएगा।
संस्कारों की अमृत-वर्षा से,
जीवन हो जाए सराबोर।
आओ अब लौट चलें, अपनी जड़ों की ओर।।
छोड़ दिखावे की दुनिया को,
माटी के दीये जलाएँ ।
दादी की उन कहानियों में,
फिर से अपना बचपन पाएँ।
पूर्वजों के पदचिह्नों पर चल,
खोलें नवयुग की नई भोर।
आओ अब लौट चलें, अपनी जड़ों की ओर।।
कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews