"स्वयं का सान्निध्य"

"स्वयं का सान्निध्य"

 पंकज शर्मा 
अकेलापन केवल किसी के साथ का अभाव नहीं, अपितु कभी-कभी स्वयं से विच्छिन्न हो जाने की मानसिक व्यथा भी है। जब मनुष्य अपनी रिक्तताओं को दूसरों की उपस्थिति से भरने का प्रयास करता है, तब उसकी निर्भरता ही उसकी पीड़ा बन जाती है। अपेक्षाओं का अनवरत विस्तार उसे भीड़ में भी नितांत अकेला कर देता है। वस्तुतः बाहरी संगति सदैव आंतरिक संतुष्टि की गारंटी नहीं होती।

मित्रों इसके विपरीत, एकांत आत्मचेतना से साक्षात्कार का अवसर है। जहाँ मौन संवाद बन जाता है, विचार आत्ममंथन एवं अनुभूतियाँ आत्मबोध का माध्यम। एकांत पलायन नहीं, अपितु स्वयं को जानने एवं अपनी अंतर्निहित संभावनाओं को परिष्कृत करने की साधना है। जीवन की वास्तविक परिपक्वता शायद इसी में है कि मनुष्य दूसरों के साथ रहना भी जाने एवं स्वयं के साथ होना भी। क्योंकि अकेलापन मन को रिक्त करता है, जबकि सार्थक एकांत उसे स्वयं से समृद्ध करता है।

. "सनातन"
(एक सोच , प्रेरणा एवं संस्कार)
 पंकज शर्मा "कमल सनातनी"
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ