जिनमें भरी हो कलुषता

जिनमें भरी हो कलुषता

डा रामकृष्ण
जिनमें भरी हो कलुषता, उनके लिए प्रिय अंधता।
है हृदय जिनका उदार उनके लिए प्रिय है बंधुता।।


जिनकी नजर में हीन हैं जो गैर हों कि गरीब हों।
वे कृपण, शून्य विचार से होती प्रगट भी नग्नता।।
सम्मान का भी भाव होता गौण है अभिमान में।
होती उजागर आम जन के सामने भी दुष्टता।।


खेल कुर्सी का अजूब था नहीं पर हो रहा।
छलकती बतला रही है स्वार्थ वादी छद्मता।।


असामाजिक कृत्य सारे पटल पर उगते रहे। 
काश वाणी कलम में भी बसी हो स्पष्टता।।
डा रामकृष्ण
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ