गांधी जयंती पर SSB में स्वच्छता की शपथ, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

पटना। गांधी जयंती के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल (SSB), सीमांत मुख्यालय पटना द्वारा शुक्रवार को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कर्पूरी ठाकुर सदन स्थित सीमांत मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं जवानों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जवानों ने स्वच्छता की शपथ लेते हुए अपने आसपास के परिसर एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, स्वच्छता के प्रति आम लोगों को जागरूक करने तथा स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रत्येक वर्ष 100 घंटे श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में योगदान देने की भी शपथ ली गई।
गांधी जयंती के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम में पौधों के संरक्षण और उनके नियमित देखभाल की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। इसी प्रकार पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल भी आवश्यक है।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा आम लोगों को स्वच्छता और पौधारोपण के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ भारत के संकल्प को और मजबूत करने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति सशस्त्र सीमा बल की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में श्री के. रंजित, उप-महानिरीक्षक, श्री मुन्ना सिंह, उप-महानिरीक्षक सहित सीमांत मुख्यालय पटना के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।SSB सीमांत मुख्यालय पटना द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के संदेश को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में रहा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews