
साहित्यकार व इतिहासकार सत्येन्द्र कुमार पाठक 'आचार्यकुल' के प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
हरिद्वार | आचार्यकुल केंद्रीय समिति की दो दिवसीय बैठक (24 एवं 25 अक्टूबर) तथा 'थावे विद्यापीठ अधिवेशन 2026' के अवसर पर कनखल स्थित ज्ञानमंदिर परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में ब्रह्मपुर पीठाधीश्वर एवं आचार्यकुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य डॉ. धर्मेन्द्र तथा हरिद्वार के पूज्य स्वामी हरिहरानंद जी महाराज के कर-कमलों द्वारा आचार्यकुल के राष्ट्रीय प्रवक्ता, प्रख्यात साहित्यकार एवं इतिहासकार सत्येन्द्र कुमार पाठक को उनकी विशिष्ट सेवाओं और साहित्यिक योगदान के लिए 'प्रशस्ति पत्र' प्रदान कर सम्मानित किया गया।
शिक्षा, साहित्य और इतिहास के क्षेत्र में सराहनीय योगदान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सत्येन्द्र कुमार पाठक ने आचार्यकुल के विचारों और भारतीय संस्कृति, इतिहास एवं साहित्य के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में उनका योगदान अनुकरणीय है। ज्ञानमंदिर परिसर में आयोजित इस समारोह में देशभर से आए विद्वानों और साहित्यकारों ने भाग लिया।
सत्येन्द्र कुमार पाठक को यह सम्मान मिलने पर साहित्यिक व सांस्कृतिक जगत की अनेक गणमान्य हस्तियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे: डॉ. त्रिलोक चंद फतेहपूरी (वरिष्ठ कवि, हरियाणा) डॉ. शीला शर्मा (कवयित्री, छत्तीसगढ़) डॉ पी. एस. दयाल यती (कुलसचिव, थावे विद्यापीठ) डॉ. उषा श्रीवास्तव (अध्यक्षा, स्वर्णिम कला केंद्र) है। समारोह के अंत में सम्मानित साहित्यकार सत्येन्द्र कुमार पाठक ने सभी संतों, विद्वानों और सहयोगियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews