Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

प्रेम यूथ फाउंडेशन की टीम ने पश्चिम बंगाल की युवती को कराया मुक्त ,मानवता की मिसाल पेश की

प्रेम यूथ फाउंडेशन की टीम ने पश्चिम बंगाल की युवती को कराया मुक्त ,मानवता की मिसाल पेश की

पटना-प्रेम यूथ फाउंडेशन की टीम ने आज शाम पटना में एक सराहनीय मानवीय कार्य करते हुए पश्चिम बंगाल की एक युवती को सुरक्षित मुक्त कराकर उसके परिवार से मिलाने में मदद की।
जानकारी के अनुसार युवती का फेसबुक पर प्यार हुआ और वह मिलने पटना पहुँच गई उसे बहला फुसलाकर भोजपुर के बबुरा थाना के एक गाँव मे रखा गया था । प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयसेवक रंजन ने बताया कि बबुरा थानाध्यक्ष संजय कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने सराहनीय सहयोग किया । सूचना मिलते ही फाउंडेशन के स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से युवती को सुरक्षित स्थान पर ले गए। टीम ने उसे भोजन, आवश्यक सहायता दी और उसके परिजनों से संपर्क कराया।फाउंडेशन के सदस्य ने बताया जन सेवा ही हमारा धर्म है। कोई भी बहन-बेटी मुसीबत में हो तो हम हर संभव मदद करेंगे।वही महिला अधिकारी राखी कुमारी ने लोगो से अपील किया है कि अनजान लोगों से फेसबुक या सोसल मीडिया पर दोस्ती न बढ़ाये न ही कही अकेले मिलने जाये ।स्थानीय लोगों ने प्रेम यूथ फाउंडेशन के इस त्वरित और मानवीय कार्य की खूब सराहना की। युवती को सकुशल उसके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ