करुणा
सरोकार है तो पुकार कर ,पुकार में उपकार मिलेगा ।
मानववाद में मानवतावाद ,
मानवता में प्यार मिलेगा ।।
पुकार कर औ पुकार सुन ,
पुकार में न तू इन्कार चुन ।
इन्कार में अहंकार निहित ,
साजिश का न जाल बुन ।।
करुण पुकार गर तुम्हारी ,
करुण पुकार भी सुन ले ।
पग पग तुम्हें करुणा मिले ,
अवगुन तज तू ये गुन ले ।।
मानवता का सार करुणा ,
करुणा ये जीवन का सार ।
करुण करुणा दिल में भरा ,
करुणा तुझे जन जन द्वार ।।
निज मन तू कृष्ण बसाओ ,
मुख से सुंदर उद्गार होगा ।
मन हो जो गंगा सा निर्मल ,
तेरे उर यह हरिद्वार होगा ।।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews