कब तलक दिखावा करें हम,

कब तलक दिखावा करें हम,

झूठ को सच बताया करें हम।


अरमान दिल में कुछ और थे,
कुछ और सुनाया करें हम।


देते हैं धोखा खुद को ही हम तो,
सच्चाई किसे सुनाया करें हम।


हैं नंगे हमाम में सारे ही 'कीर्ति,
किसको मसीहा बताया करें हम।

डॉ अ कीर्तिवर्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ